पंजाब : तरनतारन में भाजपा नेता के घर के बाहर हुई फायरिंग, दहशत में लोग

पता चला है कि हमलावरों ने पहले घर की बिजली सप्लाई बंद की ताकि घटना सी.सी.टी.वी. में कैद न हो सके।  
पंजाब : तरनतारन में भाजपा नेता के घर के बाहर हुई फायरिंग, दहशत में लोग 
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, तरनतारन

तरनतारन में भाजपा नेता के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत देर रात गांव भेल में भारतीय जनता पार्टी के जिला तरनतारन के कोर कमेटी सदस्य नेता कुलवंत सिंह भील के घर के बाहर गोलियां चलाई गई।

बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भाजपा नेता के घर के बाहर फायरिंग की गई। 

फिलहाल फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं पता चला है कि हमलावरों ने पहले घर की बिजली सप्लाई बंद की ताकि घटना सी.सी.टी.वी. में कैद न हो सके।  

Share this story

Icon News Hub