सुभाष चंद्र बोस का योगदान आने वाली पीढ़ियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाता रहेगा : CM मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाता रहेगा।
सुभाष चंद्र बोस का योगदान आने वाली पीढ़ियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाता रहेगा : CM मान
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (पंजाब)

आज यानी 23 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जा रही है।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाता रहेगा।

जापान के सहयोग से किया था आजाद हिंद फौज का गठन

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था।

नेताजी की मनाई जा रही 128वीं जयंती

उन्होंने "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा दिया था। लोग उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं। आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे होने पर इतिहास में पहली बार साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर तिरंगा फहराया था। 23 जनवरी 2024 को नेताजी की 128वीं जयंती है।

Share this story