लुधियाना में थानेदार की गुंडागर्दी, एन.जी.ओ. चलाने वाली लड़की से की बदसलूकी

पुलिस अधिकारियों व लड़की के बीच में बातचीत हो रही ही थी कि अचानक माहौल गरम हो गया और पुलिस वालों ने लड़की को धक्का मार कर थाने से बाहर निकाल दिया।
थानेदार की गुंडागर्दी, एन.जी.ओ. चलाने वाली लड़की से बदसलूकी
न्यूज डेस्क, आरएनएस, लुधियाना (पंजाब)

शहर में पड़ते थाना डाबा के थानेदार की गुंडागर्दी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एस.एच.ओ. द्वारा एक एनजीओ चलाने वाली लड़की से बदसलूकी की है।

दरअसल जालंधर की रहने वाली नेहा नाम की लड़की, जोकि एन.जी.ओ. चलाती है, ने एक पीड़ित परिवार को लेकर थाने पहुंची।

जब थानेदार से पूछा कि जो 4 साल की बच्ची से रेप करके कत्ल कर दिया गया, उसका दोषी अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों व लड़की के बीच में बातचीत हो रही ही थी कि अचानक माहौल गरम हो गया और पुलिस वालों ने लड़की को धक्का मार कर थाने से बाहर निकाल दिया।

दरअसल उक्त घटना को लेकर एक वीडियो  वायरल हुई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़की को पुलिस द्वारा कैसे थाने के बाहर धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया।

Share this story