पंजाब में मंगलवार को दो मंत्रियों के विभागों में हुआ फेरबदल, जानिये किसे क्या मिला

पंजाब में मंगलवार को दो मंत्रियों को विभागों का दोबारा आवंटन किया गया। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह को एक और विभाग की जिम्मेदारी देकर और शक्तिशाली बनाया गया है। उनके पास अब खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी भी होगी।
पहले यह विभाग गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास था। अब मीत हेयर के पास केवल खेल एवं युवा विभाग बचा है। एक समय ऐसा भी था जब मीत हेयर के पास पांच विभागों की जिम्मेदारी थी। वहीं सीएम भगंवत मान के पास 11 विभागों की जिम्मेदारी हैं। सीएम भगवंत मान के बाद चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास सबसे अधिक सात विभाग हैं।
इसी माह हुई मीत हेयर की शादी
सात नवंबर को ही मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी की थी। उनकी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं।
सीएम भगवंत मान के विभाग
- सामान्य प्रशासन
- गृह विभाग
- विजिलेंस
- सहकारिता
- इंडस्ट्री व कॉमर्स
- जेल
- विधिक मामले
- सिविल एविएशन
- हाउसिंग और शहरी विकास
- विज्ञान तकनीक और पर्यावरण
- कार्मिक
अमन अरोड़ा
- नवीन ऊर्जा संसाधन
- प्रिंटिंग व स्टेशनरी
- रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण
- शासन सुधार और लोक शिकायतें
गुरमीत सिंह मीत हेयर
- खेल व युवा मामले
लालजीत भुल्लर
- परिवहन
- पशुपालन
- ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग
चेतन सिंह जौड़ामाजरा
- डिफेंस सर्विस वेलफेयर
- फ्रीडम फाइटर
- बागबानी
- सूचना व जनसंपर्क
- खान एवं भूतत्व
- जल संसाधन
- भूमि और जल संरक्षण
अनमोल गगन मान
- पर्यटन और संस्कृति
- इन्वेस्टमेंट प्रमोशन
- लेबर और अतिथि-सत्कार विभाग
हरपाल सिंह चीमा
- वित्त
- योजना
- कार्यक्रम कार्यान्वयन
- आबकारी और कराधान
डॉ. बलजीत कौर
- सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक
- सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास
हरभजन सिंह
- लोक निर्माण विभाग
- बिजली
- लाल चंद कटारूचक्क
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
- वन
- वन्यजीव
कुलदीप सिंह धालीवाल
- ग्रामीण विकास
- एनआरआई मामले
ब्रह्म शंकर जिंपा
- राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन
- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता
हरजोत सिंह बैंस
- स्कूल शिक्षा
गुरमीत सिंह खुड्डियां
- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
- पशु पालन
- मछली पालन व डेयरी विकास विभाग
- खाद्य प्रसंस्करण
बलकार सिंह
- स्थानीय निकाय विभाग
- संसदीय मामले विभाग
डॉ. बलबीर सिंह
- चुनाव
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान