बाढ़ सुरक्षा में चूक या लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई : ममता राय

बाढ़ सुरक्षा में चूक या लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई : ममता राय


- जिला परिषद अध्यक्ष ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

मोतिहारी, 06 मई(हि.स.)। जिले में बाढ़ से होने वाले नुकसान और सुरक्षात्मक उपाय को लेकर पूर्वी चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बाढ़ व उसके सुरक्षा से संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान जिले में बाढ को लेकर की जा रही सुरक्षात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।साथ ही इसको लेकर संबंधित पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंताओं को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले का बड़ा भाग हमेशा बाढ़ से प्रभावित होता आ रहा है।इससे न केवल आवागमन बाधित होता बल्कि काफी संख्या में जान माल की भी क्षति होती है।

गंडक,बूढी गंडक व बागमती नदी के साथ कई नेपाली नदियों के कारण जिले की बड़ी आबादी को भारी नुकसान व कष्ट का सामना करना पड़ता है।ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी बाढ़ से सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियों पर पूरी तत्परता से कार्य करे।किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटाव रोकने,राहत सामाग्रियों तथा उपकरणों को सही स्थान पर एवं सही समय पर नहीं पहुंचाने वाले या इसमें कोताही करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही नहरों,नदियों के गादों की सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए संबंधित विभाग द्वारा राशि की मांग करने पर जिला परिषद् के द्वारा राशि भी दी जायेगी। लेकिन बाढ़ सुरक्षा के मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मौके पर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, मोतिहारी, कार्यपालक अभियंता, जल निःसरण, पूर्वी चम्पारण, कार्यपालक अभियंता, सिकरहना तटबंध प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाई प्रमंडल, पूर्वी चम्पारण, कार्यपालक अभियंता, गंडक कनाल, कार्यपालक अभियंता, त्रिवेणी नहर प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, त्रिवेणी नहर प्रमंडल, ढ़ाका, कार्यपालक अभियंता, घोड़ासहन नहर प्रमंडल, रक्सौल, कार्यपालक अभियंता, तिरहुत नहर प्रमंडल, चकिया, आदि अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

Share this story