भाजपा ने की स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और जिला संयोजकों की घोषणा

भाजपा ने की स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और जिला संयोजकों की घोषणा


भोपाल, 6 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से खाली पड़े स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के पदों पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों के नामों की घोषणा की है।

प्रदेश सह संयोजकों में दीपेन्द्र पाल भोपाल, प्रसूक जैन सागर, संदेश पुरोहित नर्मदापुरम, लोकेन्द्र वर्मा इंदौर, शिवेन्द्र तिवारी उज्जैन, राम मिश्रा सतना, अमित मिश्रा शहडोल, प्रफुल्ल मिश्रा मंडला, राघवेन्द्र यादव दतिया तथा विवेक शर्मा ग्वालियर शामिल हैं। इसी प्रकार सुमित पाण्डे ग्वालियर को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, रवि लोहानी भोपाल को सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं विनय अग्रवाल भोपाल को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया है।

जिला संयोजक

जिला संयोजकों में नीरज शर्मा को भिण्ड, धु्रव शर्मा को श्योपुर, सुनील गुप्ता शिवपुरी, बृजेश शर्मा गुना, रूपेश रोशन खरे सागर, मुन्नीलाल यादव टीकमगढ़, मनोज दांगी निवाडी, अनुपम निगम छतरपुर, रमाकांत गोस्वामी दमोह, राहुल निगम पन्ना, राजराखन पटेल रीवा, अंकित शर्मा सतना, बसंत मिश्रा सीधी, कमलेश शर्मा सिंगरौली, गणेश प्यासी अनूपपुर, उदयभान द्विवेदी उमरिया, खुशीलाल साहू जबलपुर ग्रामीण, नरेश कछवाहा डिंडोरी, ईशुलाल धावडे बालाघाट, सुजान बघेल सिवनी, मुकेश रघुवंशी नरसिंहपुर, संजीव साहू छिंदवाडा, नारायण सिंह कुशवाह विदिशा, मोहन सोनी सीहोर, निर्मल जैन राजगढ़, विजय बिंजवा इंदौर नगर, लोकेन्द्र सिंह गौड खण्डवा, प्रवीण चापोरकर बुरहानपुर, अनिल अजमेरा खरगौन, अनिल भोसले बडवानी, जितेन्द्र वाणी अलीराजपुर, मनोज अरोडा झाबुआ, मनीष भार्गव धार, रामचन्द्र भावसार शाजापुर, चन्द्रेश शर्मा आगर, नीरज चौहान देवास, राजेश रांका रतलाम, अरूण शर्मा मंदसौर एवं विवेक खण्डेलवाल को नीमच का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Share this story