IAS Success Story: कुछ ऐसी है इस महिला IPS के सफलता की कहानी, प्रभावित होकर Yogi Adityanath ने भी कही थी ये बात

IAS Success Story: कुछ ऐसी है इस महिला IPS के सफलता की कहानी, जिनसे प्रभावित होकर Yogi Adityanath ने कही ये बात
Aynam Jamal

UPSC Success Story: ऐमन जमाल (Aynam Jamal) ने अपनी मेहनत के दमपर वो मुकाम हासिल किया, जहां हर किसी के पहुंचने का सपना होता है। जमाल आज प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा (IPS)  में चयनित हो चुकी हैं।

हालांकि इससे पहले उनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग में राजस्व अधिकारी के पद पर हुआ था। लेकिन उन्होंने वहां, ज्वॉइनिंग नहीं की थी। क्योंकि उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में जाना था।

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने भी की तारीफ 

ऐमन जमाल को वर्ष 2019 में संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा में 499 रैंक मिली थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जाने का मौका मिला।

जमाल की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तारीफ की थी। साथ ही वे जमाल के घर जाकर परिजनों से भी मिले थे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने जमाल को मुस्लिम लड़कियों के लिए रोल मॉडल भी बताया था। 

ऐमन जमाल का जन्म गोरखपुर जिले के खूनीपुर मोहल्ले में हुआ था। उन्होंने पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में की। जमाल को 10वीं में 63 फीसदी अंक, जबकि 12वीं 69 प्रतिशत अंक मिले थे। इसके बाद उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से जंतु विज्ञान विषय से 2010 में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके बाद वर्ष 2016 में अन्नामलाई विश्वविद्यालय से डिस्टेंस से मानव संसाधन में डिप्लोमा किया। यहां से वो प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए दिल्ली स्थित रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया हमदर्द में चली गईं।

इस दौरान वर्ष 2017 में उनका चयन केंद्रीय श्रम विभाग में हुआ। वर्ष 2018 में वे ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री शाहजहांपुर में सहायक श्रमायुक्त के पद पर नियुक्त हुईं। जमाल के पिता कारोबारी हैं और मां प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। 

संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह

ऐमन जमाल की मानें तो यूपीएससी की परीक्षा करने के लिए शॉर्टकट की कोई जगह नहीं है। तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को टाइम-टेबल बना कर पढ़ाई करनी चाहिए। वहीं, डिस्क्रीप्टिव सवालों के जवाब के लिए लिखने की प्रैक्टिस करनी चाहिए।

इससे लिखने की क्षमता भी बढ़ती हैं और भाषायी गलतियां भी कम होती हैं। साथ ही साथ किसी भी टॉपिक पर कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाता है।उन्होंने कहा कि तैयारी करने के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी कमजोरी और मजबूती का जरूर आंकलन करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी तैयारी और बेहतर होती है और सफलता मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। 

Share this story