Cuktech Power Bank : 10,000mAh पावर में पैक है यह धांसू पावरबैंक, चॉकलेट के बराबर है इसकी कीमत
Cuktech Power Bank : चार्जिंग और पावर सप्लाई डिवाइस बनाने वाली कंपनी कुकटेक ने नया पावर बैंक लॉन्च किया है। इसे CP12 पावर बैंक नाम से लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में पेश किया गया यह एनर्जी स्टोरेज डिवाइस 10,000mAh क्षमता के साथ आता है। पावर बैंक में डुअल चार्जिंग मोड है। यह मैग्नेटिक चार्जिंग और वायर्ड चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। इसे डेजर्ट गोल्ड और क्लाउड ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Cuktech Power Bank की कीमत
Cuktech Power Bank की कीमत 99 युआन (करीब 1100 रुपये) है। कंपनी ने इसे डेजर्ट गोल्ड और क्लाउड ब्लू कलर में पेश किया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com से भी खरीदा जा सकता है। अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
Cuktech Power Bank के स्पेसिफिकेशन
Cuktech Power Bank एक मैग्नेटिक वायर्ड पावर सप्लाई डिवाइस है जो 10 हजार mAh क्षमता के साथ आता है। इसमें 22.5W वायर्ड चार्जिंग स्पीड है। कंपनी के मुताबिक, यह iPhone 16 को सिर्फ 30 मिनट में 46% तक चार्ज कर सकता है। मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले डिवाइस के लिए इसका आउटपुट 7.5W है।
पावरबैंक में डुअल NTC इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल है। यह लगातार बैटरी की हीट को मॉनिटर करता है और ओवरहीटिंग को रोकता है ताकि चार्ज होने वाला डिवाइस सुरक्षित रहे। इसमें N52 अर्थ परमानेंट मैग्नेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके मैग्नेट इतने मजबूत हैं कि यह पांच iPhone 16 का वजन संभाल सकता है। इसमें डुअल LED डिस्प्ले है जो बैटरी और चार्जिंग स्टेटस को दिखाता रहता है। इसके डायमेंशन पर नजर डालें तो यह 108.7mmx67.9mmx19.4mm साइज में आता है।
दूसरी खबरों में, Xiaomi ने अपना 20000mAh क्षमता वाला पावरबैंक भी लॉन्च किया है। यह 33W आउटपुट देता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। इसे डुअल टोन डिजाइन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। शियोमी का यह पावरबैंक £22.99 (करीब 2400 रुपए) में आता है।