OnePlus Watch 2: जबरदस्त फीचर्स, शानदार डिजाइन, और आकर्षक कीमत!

बाकी वियरेबल ब्रैंड्स की टेंशन बढ़ाते हुए OnePlus जल्द नई स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2 लॉन्च करने जा रहा है और इसे आधिकारिक रूप से टीज किया गया है। 
OnePlus Watch 2: जबरदस्त फीचर्स, शानदार डिजाइन, और आकर्षक कीमत!
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

इस स्मार्टवॉच को भारत में अप्रैल, 2021 में लॉन्च OnePlus Watch के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। पिछले की दिनों से इससे जुड़े लीक्स सामने आए थे और अब कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से Watch 2 को टीज किया है। 

चाइनीज टेक ब्रैंड ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर जो टीजर शेयर किया है, उसमें डिवाइस का डिजाइन दिखा है। इस टीजर इमेज के साथ कंपनी ने 'It's about time' लाइन शेयर की है। बेशक ब्रैंड ने इस वियरबेल का नाम नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि यह OnePlus Watch 2 हो सकती है। गोल डायल के अलावा इसमें एक बटन और रोटेटिंग क्राउन दिख रहा है। 

कम्युनिटी पोस्ट में भी दी जानकारी

कंपनी की ओर से OnePlus Community में भी नई स्मार्टवॉच का टीजर शेयर किया है और फैन्स से इस प्रोडक्ट का नाम पूछा है। वनप्लस ने कहा है कि फैन्स इस सवाल का 'गलत जवाब' देने को कहा है। सबसे मजेदार गलत जवाब देने वालों को कंपनी की ओर से गिफ्ट भी दिया जाएगा। यह कॉन्टेस्ट इंडिया, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में 26 फरवरी को शाम 5 बजे खत्म हो रहा है। 

पिछले लीक्स में भी सामने आया था कि OnePlus की नई प्रीमियम स्मार्टवॉच 26 फरवरी को लॉन्च की जाएगी। महीने के आखिर में शुरू हो रहे टेक इवेंट Mobile World Congress (MWC) 2024 में ही कंपनी 26 फरवरी को इससे पर्दा उठा सकती है। बता दें, यह एनुअल टेक इवेंट 26 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा। 

Watch 2 के संभावित फीचर्स

नए वनप्लस स्मार्टवॉच में Google का लेटेस्ट WearOS 4 या WearOS 3 मिल सकता है। इस वॉच में 1.43 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है और Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा। इस वॉच को BIS (Bureau of Indian Standards) का सर्टिफिकेशन मिल चुका है, यानी कि ग्लोबल मार्केट के साथ इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Share this story