12GB रैम और दमदार बैटरी वाला Ulefone Tab A10 Pro हुआ लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
कंपनी के मुताबिक इसकी बॉडी एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से बनी है जो इसे काफी हल्का बनाती है। इसमें MediaTek MT8786 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ कंपनी ने 12GB तक रैम, 128GB स्टोरेज दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Ulefone Tab A10 Pro की कीमत
कंपनी ने अभी Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कहा जा रहा है (via) कि यह एक किफायती टैबलेट होगा। इसकी कीमत और उपलब्धता का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।
Ulefone Tab A10 Pro की स्पेसिफिकेशन
Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट में 10.1 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसे Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलता है। जिससे यूजर YouTube, Hulu, Amazon Prime Video और Disney+ जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्ट्रीमिंग का मजा ले सकता है। टैबलेट में MediaTek का ऑक्टाकोर MT8786 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बेहद आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकता है।
Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट में 12GB रैम मिलती है जिसमें 6GB फिजिकल रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें स्टोरेज के लिए 128GB स्पेस दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 6,600mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 14 पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है। आगे की तरफ टैबलेट में 5MP का कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए यह स्टीरियो स्पीकर को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें ऑडियो जैक की सुविधा भी दी है। कंपनी इसके साथ स्मार्ट बुक कवर भी दे रही है लेकिन ग्राहक को यह कवर अलग से खरीदना होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी बिक्री और उपलब्धता की जानकारी जारी नहीं की गई है।