OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! दो नए अपडेट हुए जारी, अभी करें डाउनलोड

OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने पुराने फोन के लिए एक बार फिर से अपडेट जारी कर दिया है।
OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! दो नए अपडेट हुए जारी, अभी करें डाउनलोड
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

हम बात कर रहे हैं OnePlus 9R की। ब्रांड ने जनवरी के पहले सप्ताह में वनप्लस 9आर के लिए एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 14 अपडेट रोल आउट किया था और अब इस फोन के लिए दो और अपडेट आ गए हैं। नए अपडेट में परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट, बग फिक्स और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच शामिल हैं।

नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा

पहला अपडेट OxygenOS 13.1.0.586 है, जो वनप्लस 9R में फरवरी 2024 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लाता है। अपडेट कंप्लेंस समस्याओं के कारण स्मार्ट साइडबार में बैकग्राउंड स्ट्रीम फीचर को भी हटा देता है।

दूसरा अपडेट OxygenOS 14.0.0.301 है, जो पिछले वर्जन की तुलना में कई सुधार लाता है। इसमें ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार शामिल है। यह कुछ सिनेरियो में बैटरी लाइफ को बेहतर बनाता है और उस समस्या को ठीक करता है जहां डिवाइस को अनलॉक करने के बाद भी फिंगरप्रिंट आइकन स्क्रीन पर रहता है।

इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अपडेट में ओवरऑल कैमरा स्टेबिलिटी में भी सुधार हुआ है।

समस्या आई तो यूजर के पास यह ऑप्शन

अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किए जाएगा। जिन व्यक्तियों ने अभी तक अपडेट नहीं मिला है, वे थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। यदि यूजर्स को कोई बग या समस्या आती है, तो उनके पास गूगल डायलर *#800# का उपयोग करके उन्हें एनालिसिस के लिए सबमिट करने का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा, यूजर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वनप्लस कम्युनिटी पर जा सकते हैं।

आ रहा है OnePlus 12R का स्पेशल एडिशन

इसके अलावा, वनप्लस भारत और दुनियाभर में OnePlus 12R Genshin Impact edition स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। विजुअल और सॉफ्टवेयर कस्टमाइजेशन के अलावा, फोन में एक यूनिक "ऑप्टिकल प्रोजेक्शन" फीचर होने की भी बात कही गई है।

Share this story