Xiaomi और Redmi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, HyperOS अपडेट देगा दमदार परफॉर्मेंस, जानिए कैसे!

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर HyperOS की घोषणा कर दी है। इससे ऐसा लगता है कि चीन का इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड अब अपने यूजर के लिए एक इकोसिस्टम बनाने की योजना बना रहा है।
Xiaomi और Redmi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, HyperOS अपडेट देगा दमदार परफॉर्मेंस, जानिए कैसे!
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Xiaomi यूजर नए इंटरफ़ेस के साथ अपने आस-पास की चीज़ों को कंट्रोल कर सकेंगे। HyperOS के साथ यूजर अपने पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। इस अपडेट के साथ एक रिडिजाइन्ड लॉक स्क्रीन और मल्टीपल पर्सनलाइज्ड ऑप्शन मिलते हैं। तो आइये जानते हैं कि नया अपडेट सबसे पहले किन हैंडसेट को मिलने वाला है।

मार्च में इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा HyperOS अपडेट 

  • Xiaomi 12 Pro
  • Xiaomi 11 Ultra
  • Xiaomi 11i /11i HyperCharge/11X/11T Pro/11 Lite
  • Mi 10
  • Xiaomi Pad 5
  • Redmi Note 13/13 Pro 5G/13 Pro 5G
  • Redmi Note 12 Pro/Note 12 Pro 5G/12 Pro 5G
  • Redmi Note 11/11 Pro/11 Pro 5G
  • Redmi Note 11S/11T 5G
  • Redmi K50i
  • Redmi 13/13C
  • Redmi 12
  • Redmi 11 Prime 5G 

Phones जिनको HyperOS अपडेट पहले ही मिल चूका है: 

  • Xiaomi 13 Pro
  • Xiaomi Pad 6
  • Redmi Note 12
  • Redmi 12C
  • Redmi 12 5G
  • Redmi 11 Prime
  • Redmi Pad

हाइपरओएस इंटरकनेक्टिविटी फीचर्स

कंपनी ने फोन और टैबलेट के बीच ड्रैग-एंड-ड्रॉप शेयरिंग के लिए होम स्क्रीन प्लस सहित कई इंटरकनेक्टिविटी फीचर्स की भी घोषणा की है। यह मीडिया फ़ाइलों और नोट्स को आसानी से साझा करने के लिए एक साझा क्लिपबोर्ड, नोट्स एप्लिकेशन और बहुत कुछ पेश करता है।

कंपनी ने डिवाइडेज के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi स्मार्ट हब, हाइपरमाइंड और एंड-टू-एंड सुरक्षा और एक स्मार्ट इकोसिस्टम भी पेश किया है।

Share this story