Motorola ने पेश किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला रेजर 50 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है। सीरीज में दो मॉडल Motorola Razr 50 5G और Razr 50 Ultra 5G शामिल होंगे। 
Motorola ने पेश किया अपना नया फोल्डेबल फोन, जानिए इसकी खासियतें
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

लॉन्च से पहले अपकमिंग मोटो रेजर 50 5G और रेजर 50 अल्ट्रा 5G की पूरी डिटेल लीक हो गई है। दोनों मॉडल की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। तस्वीरों में फोन को अलग-अलग एंगल, कलर और डिजाइन के साथ देख जा सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई जानकारी पर...

ऐसे दिखते हैं Motorola Razr 50 5G और Razr 50 Ultra 5G (लीक इमेज)

दरअसल, 91मोबाइल्स को ये रेंडर और स्पेसिफिकेशन टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे से मिले हैं। रेंडर से पता चलता है कि रेजर 50 5G का कलर ग्रे और खाकी जैसा है। वहीं, रेजर 50 अल्ट्रा पीच फज, ग्रीन और ब्लू कलर में आ सकता है। मोटोरोला इन कलर्स को कुछ फैंसी नामों के साथ बाजार में उतार सकता है।

दोनों फोन की कवर स्क्रीन पर कैमरा लेंस के लिए अलग-अलग कटआउट हैं। अल्ट्रा मॉडल की कवर स्क्रीन बड़ी है। ऐसा लगता है कि इसमें पतले बेजल भी हैं। जब यह टेंट मोड पर होता है, तो रेजर 50 की कवर स्क्रीन के ऊपर एक मोटी पट्टी दिखाई देती है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फोन की मेन स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेजल्स हैं।

Motorola Razr 50 5G के स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.9 इंच की मेन स्क्रीन है, जिसमें POLED पैनल लगा है। यह 1080x2640 रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड, SGS लो मोशन ब्लर सर्टिफाइड के साथ आता है। फोन में 3.63 इंच की कवर स्क्रीन है और इसमें भी POLED पैनल हुआ है।

फोन की कवर स्क्रीन पर 50MP + 13MP के दो कैमरे लगे हैं। मेन स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सेल कैमरा लगा है। यह एंड्रॉयड 14 पर काम करता है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 4200 एमएएच बैटरी मिलेगी। यह 188 ग्राम वजनी होगा।

Motorola Razr 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.9 इंच की मेन स्क्रीन है, जिसमें POLED पैनल लगा है। यह 1080x2640 रिजॉल्यूशन, 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड, SGS लो मोशन ब्लर सर्टिफाइड के साथ आता है। फोन में 4 इंच की कवर स्क्रीन है और इसमें भी POLED पैनल हुआ है।

फोन की कवर स्क्रीन पर 50MP + 50MP के दो कैमरे लगे हैं। मेन स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सेल कैमरा लगा है। यह एंड्रॉयड 14 पर काम करता है और स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। यह 184 ग्राम वजनी होगा।

यानी, रेजर 50 अल्ट्रा 5G शायद रेगुलर रेजर 50 5G की तुलना में थोड़ी छोटी बैटरी की वजह से हल्का हो सकता है। इसमें ज्यादा मेमोरी और ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला सेकेंडरी रियर कैमरा है। आखिरी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, दोनों में अलग-अलग प्रोसेसर हैं।

Share this story