Vivo T2x : इस धांसू 5G स्मार्टफोन पर मिल रही तगड़ी डील, पूरे 10 हजार की हो रही बचत

आप इसे 14 हजार रुपए से कम में खरीद सकते है। वहीं इस पर मिल रहे ऑफर्स के जरिए इसके दाम को कम भी करवा सकते है। तो जल्दी से इसके डिस्काउंट्स को देख इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर फटाफट खरीद लाएं।
Vivo T2x : इस धांसू 5G स्मार्टफोन पर मिल रही तगड़ी डील, पूरे 10 हजार की हो रही बचत 

नई दिल्ली, 18 सितम्बर, 2023 : शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर कई 5G फोन्स को ऑफर्स के साथ सस्ते में बेचा जा रहा है। वहीं Vivo T2x 5G स्मार्टफोन को भी बहुत ही सस्ते दाम में बेचा जा रहा है। आप इसे 14 हजार रुपए से कम में खरीद सकते है। वहीं इस पर मिल रहे ऑफर्स के जरिए इसके दाम को कम भी करवा सकते है। तो जल्दी से इसके डिस्काउंट्स को देख इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर फटाफट खरीद लाएं।

Vivo T2x 5g के धमाकेदार स्पेक्स और फीचर्स

इस डिवाइस में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस की IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2408 × 1080 का है। प्रोसेसर के लिए इसमें आपको मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 SoC दिया गया है। वहीं इस मोबाइल में 8GB की रैम और 128GB का स्टोरेज साथ में उपलब्ध है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे क्वालिटी की बात की जाएं तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा का सेटअप मिलता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है और इसका दूसरा 2MP का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया है। बात करें पावर बैकअ की तो इस डिवाइस में आपको 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में उपलब्ध है।

Vivo T2x 5g Price or Flipkart offers

आपको बताते चले कि इसे 18,999 रुपए की कीमत में फ्लिप्कार्ट पर लिस्टेड किया गया है। जिसे 26% की छूट के बाद 13,999 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं पुराने फोन के बदले आपको 10,050 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

इस ऑफर के जरिए आप इस मोबाइल को 3,949 रुपए में खरीद सकते है। वहीं आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते है। इसके अलावा आपको कुछ चुनिंदा बैंक कार्डस पर धांसू ऑफर्स प्राप्त कर सकते है। वहीं Flipkart Axis बैंक कार्ड पर 5% का कैशबैक भी पा सकते है।

Share this story