आधार कार्ड में बदलाव: घर बैठे मिनटों में करें अपडेट, जानिए प्रक्रिया!

अगर आधार कार्ड बनवाए कई साल हो चुके हैं और इसपर लगी फोटो आपके जैसी नहीं दिख रही या फिर कोई अन्य जानकारी बदल चुकी है तो इसे फौरन अपडेट करवाना चाहिए।
आधार कार्ड में बदलाव: घर बैठे मिनटों में करें अपडेट, जानिए प्रक्रिया!
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ऐसा ना करने की स्थिति में बैंक या फिर अन्य जगहों पर आधार कार्ड को वेरिफिकेशन के लिए पेश नहीं किया जा सकेगा। आधार कार्ड पर जानकारी बदलवाना बेहद आसान है और हम इसका तरीका आपको बताने जा रहे हैं। 

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया बताई गई है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कई मामलों में आपको नजदीकी आधार केंद्र तक जाना होगा और घर बैठे हर तरह की जानकारी अपडेट नहीं की जा सकती लेकिन इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया आपको पता होनी चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

दो तरह की जानकारियां होती हैं अपडेट

आधार कार्ड में आपकी दो तरह की जानकारियां सेव होती हैं, जिन्हें अपडेट करवाया जा सकता है। पहली होती है- डेमोग्राफिक, यानी कि आपके भौगोलिक क्षेत्र पर आधारित जानकारी। उदाहरण के लिए आप किस क्षेत्र में रहते हैं और आपका पता क्या है, यह डेमोग्राफिक जानकारी में आता है। दूसरी बायोमेट्रिक जानकारी में नाम, हाथ के उंगलियों के निशान और रेटिना स्कैन वगैरह शामिल हैं। 

क्या घर बैठे अपडेट कर सकते हैं आधार?

UIDAI की ओर से आधार कार्ड धारकों को डेमोग्राफिक जानकारी घर बैठे अपडेट करने का विकल्प दिया गया है। आप www.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं और ऐसा करने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा। इस तरह आधार अपडेट करने का विकल्प फिलहाल फ्री में दिया जा रहा है और किसी फीस का भुगतान भी नहीं करना पड़ता। 

वहीं, अगर आपको जन्मतिथि या फोटो जैसी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी है तो नजदीकी आधार केंद्र तक जाना होगा। इसके अलावा ईमेल एड्रेस और रजिस्टर्ड फोन नंबर जैसी जानकारी भी आधार केंद्र में ही अपडेट होती है। इसके लिए आपको तय फीस का भुगतान करना होता है, जो 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक हो सकती है। इस फीस की जानकारी भी आप आधिकारिक वेबसाइट पर ले सकते हैं।  

Share this story