सल्ट पुलिस ने तीन साल से फरार वारंटी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
आरोपी वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। न्यायालय में पेश नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
Aug 21, 2023, 14:42 IST

सल्ट: सल्ट पुलिस ने तीन साल से फरार वारंटी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
एएसआई मोहन चंद्रा ने बताया कि अमित कुमार निवासी भोंडसी गुडगांव पर यहां आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। न्यायालय में पेश नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
सल्ट पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।