Haridwar ।। भगवान शिव की कृपा से देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा : श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन के महीने मे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। 
Haridwar ।। भगवान शिव की कृपा से देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा : श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा पूरे सावन माह की गयी विशेष शिव आराधना के समापन पर चरण पादुका मंदिर में देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश व प्रदेश में सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई।

रूद्राभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन के महीने मे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि संतो का जीवन देश प्रदेश व समाज के कल्याण के लिए होता है।

संत के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने पूरे सावन माह भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना देश व समाज के कल्याण की कामना की। भगवान शिव की कृपा से देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि देश में आजादी का महापर्व अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सभी को आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता करते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने सभी को तिरंगे झण्डे भी वितरित किए। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत नरेश गिरी, महंत बलवीर गिरी, महंत राकेश गिरी, महंत रतन गिरी, महंत उमेश भारती, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी अमृत गिरी, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, महंत रवि पुरी, प्रतीक सूरी, राकेश गोयल, टीना, मनोज मंत्री, प्रमोद गिरि पुरुषोत्तम शर्मा, भोला शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Share this story

Around The Web