Uttarakhand : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर की फायरिंग

बताया जा रहा है की भाजपा की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहासुनी हो गई थी।
Uttarakhand : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर की फायरिंग

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खन्ना नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी। मामला भापजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास का है।

बताया जा रहा है की भाजपा की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहासुनी हो गई थी। कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया।

अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया की वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुंचे तो विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़कों के साथ उनके घर पहुंचा और घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इस दौरान उसने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे बैठ गए नही तो गोली उनको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share this story