Uttarakhand Crime : कपड़े बदलती महिलाओं की वीडियो बना रहा था रहमान, भीड़ ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

मालदवेता में नदी किनारे स्नान के बाद कपड़े बदल रही महिलाओं की फोन में अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पकड़ लिया गया। उसकी पहले मौके पर पिटाई की गई।
Uttarakhand Crime : कपड़े बदलती महिलाओं की वीडियो बना रहा था रहमान, भीड़ ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

देहरादून। मालदवेता में नदी किनारे स्नान के बाद कपड़े बदल रही महिलाओं की फोन में अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पकड़ लिया गया। उसकी पहले मौके पर पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान आरोपी के मोबाइल में कपड़े बदलती महिलाओं की रिकार्ड की गई वीडियो मिली। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी व्यक्ति रविवार को अपने परिवार के साथ मालदेवता गए थे। परिवार की महिलाएं नहाने के बाद एक किनारे जाकर कपड़े बदलने लगी।

आरोप है कि इस दौरान एक युवक अपने मोबाइल से छिपकर उनकी वीडियो बना रहा था। देखा तो वह भागने लगा। पीछाकर उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी के मोबाइल में देखा तो महिलाओं का वीडियो बना हुआ था।

इस पर आरोपी की पिटाई की गई। इसके बाद उसे रायपुर थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

उसकी पहचान रहमान (19) पुत्र इरफान निवासी इंदर रोड, डालनवाला के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Share this story