Uttarakhand News Bulletin-16 : कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जानिए पिथौरागढ़ की ऐसी ही तमाम छोटी बड़ी खबरें...
Uttarakhand News Bulletin-16 : Kovid contract health workers performed, know all such small and big news of Pithoragarh

पिथौरागढ़। कोविड काल में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। कर्मियों का कहना है कि विभाग बीते तीन माह से उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दे रहा है और अब गुपचुप तरीके से अन्य लोगों को तैनाती दी जा रही है।
शुक्रवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में सातवें दिन भी कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी रहा। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कोरोना काल में विभाग ने उन्हें नियुक्ति किया।
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच करीब दो साल तक वे अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते रहे। संक्रमण की कम होती रफ्तार को देख कुछ माह पूर्व सरकार ने उन्हें हटा दिया। कर्मियों ने इस निर्णय का विरोध किया तो विभाग ने हटाए गए सभी कर्मियों को रिक्त पदों पर संस्था के तहत नियुक्ति देने का आश्वासन दिया।
लेकिन अब तक कोविड ड्यूटी करने वाले कर्मियों को नियुक्ति नहीं मिली है। बल्कि विभाग में गुपचुप तरीके से उन्हें छोड़ अन्य लोगों का रख रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह उनके साथ धोखा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शांतिपूर्वक मनाया जाएगा ईद उल अजहा
पिथौरागढ़। पुलिस ने आगामी ईद पर्व को लेकर को मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाईचारे और शांति के साथ ईद उल अजहा पर्व मनाने को कहा। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे व एलआईयू निरीक्षक रोहित जोशी की अध्यक्षता में बीते रोज बैठक हुई।
इस दौरान उन्होंने लोगों को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए खुले स्थानों व प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की हिदायत दी है। इधर धारचूला में सीओ विनोद कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक केएस रावत की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।
विधायक ने किया अस्कोट में प्रवेश द्वार का शुभारंभ
पिथौरागढ़। विधायक विशन सिंह चुफाल ने अस्कोट प्रवेश द्वार का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भण्डारी ने दादा लाल सिंह भण्डारी,दादी आनंदी भंडारी की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया है।
टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप अस्कोट तिराहे पर निर्मित प्रवेश द्वार का विधायक चुफाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अस्कोट की अपनी एक विशिष्ट ऐतिहासिक पहचान है। क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ा कर अस्कोट का विकास किया जाएगा।
अस्कोट-जमतड़ी व हेल्पिया-ओझागांव मोटर मार्ग के साथ अस्कोट के लिए गोरी गंगा से पेयजल लिफ्ट योजना का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल,भीम सिंह भंडारी,जिपं सदस्य विनीता पाल,आशा पाल,बहादुर बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने चलाया पौधरोपण अभियान
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह वल्दिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खड़कोट स्थित पार्टी कार्यालय क्षेत्र में विभिन्न पौधों का रोपण किया।
वक्ताओं ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित हरेला पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। ताकि पर्यावरण की सेहत को दुरस्त किया जा सके। यहां विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, मनोज सामंत, महेश पाठक गोलू, बसंत जोशी, महीमन कन्याल, राकेश देवलाल, कृपाल वल्दिया, इन्दर लुंठी, ललित मोहन भट्ट, बसन्त वर्मा, शुभम चंद, माला सौन, राम सिंह बिष्ट, सुभाष जोशी, विनोद भट्ट, गजेंद्र राणा, चारु चन्द्र जोशी, हनी शाह, रवी जंग, विक्रम वाल्मीकी, युधिष्ठर चंद, रविन्द्र चंद, विनोद देवलाल, कविन्द्र शाह, धर्मानंद भट्ट, दीपक लोहिया आदि मौजूद रहे।