Dehradun : वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा 21 को

नगर की सबसे प्राचीन संस्था वैदिक ब्राह्मण सभा, पंजी. विगत पचास वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 21 अप्रेल को सांय 4 बजे प्रकाश नगर स्तिथ भगवान राम, परशुराम मंदिर से नगर शोभा यात्रा निकालेगी जो नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापिस मंदिर पहुंचेगी
Dehradun : वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा 21 को ​​​​​​​

शोभा यात्रा में बैंड, सचल वेद पाठ की झांकी, भगवान परशुराम जी की झांकी के साथ ब्राह्मण समाज महासंघ की ओर से श्रीराम दरबार की झांकी शामिल रहेगी। महासंघ से संबद्ध दस ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भी शामिल रहेंगे।

उक्त जानकारी आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए सभा के संयोजक ओम प्रकाश वशिष्ठ जी देते हुए बताया कि शोभायात्रा से पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी पंडित लाल चंद शर्मा उत्सव मूर्ति का विधिविधान से पूजन करेंगे तत्पश्चात मेयर श्री सुनील उनियाल गामा एवम कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी।

उन्होंने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस समारोह में दिनांक 22 को मंदिर स्तीथ भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति का यजुर्वेदीय पद्धति से पंच स्नान, अभिषेक, पूजन, वैदिक मन्त्रों का पाठ व हवन संपन्न होगा। सांयकाल आरती से पूर्व वेद विद्यालय के साथ श्री परशुराम स्त्रोत पाठ, पुरुष सूक्त का पाठ होगा।

समारोह के अंतिम दिन 23 अप्रैल को प्रात:10 बजे से 11-30 बजे तक वेद पाठ व संकीर्तन होगा। तत्पचात आमंत्रित विद्वतजनों द्वारा उद्वबोधन एवम परशुराम संदेश पत्रिका के वार्षिक अंक वैदिक विशेषांक का विमोचन होगा।

कार्यक्रम में महंत कृष्णगिरी जी महाराज, सांसद नरेश बंसल जी, विधायक सविता कपूर जी, मेयर सुनील उनियाल गामा जी, लालचंद शर्मा जी, आर एस एस के विभाग कार्यवाह श्री अनिल नंदा जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एस सी विरमानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अपरान्ह एक बजे समष्टि भंडारा होगा। प्रेस वार्ता में आचार्य पवन कुमार शर्मा, आचार्य भरत राम तिवाड़ी, डा.वी.डी.शर्मा, उदयभान शर्मा, गौरव बख्शी, बी.एन.शर्मा आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Share this story