Tata Punch EV : पिछले एक साल में इलेक्ट्रिक कार मार्केट ने जो रफ़्तार पकड़ी है, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अब ग्राहकों के पास केवल प्रीमियम गाड़ियां ही नहीं, बल्कि बजट में भी जबरदस्त ऑप्शंस की बाढ़ आ गई है। इसी रेस को और गरमाने के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी चहेती Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है।
देहरादून से लेकर दिल्ली तक, हर कोई अब यही पूछ रहा है कि क्या पंच EV अपने राइवल्स को पछाड़ पाएगी? इस कार का सीधा मुकाबला सिट्रोएन eC3, नेक्सन EV, एमजी विंडसर और महिंद्रा XUV3XO EV से होने वाला है। चलिए, देखते हैं कि आखिर पैसा कहाँ लगाना सही रहेगा।
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट: बजट और परफॉर्मेंस का मेल

टाटा मोटर्स ने इस बार मास्टरस्ट्रोक खेला है। नई Punch EV फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख से शुरू होकर 14.44 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन असली ट्विस्ट तो BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) ऑप्शन में है। अगर आप बैटरी रेंटल पर लेते हैं, तो यह कार आपको सिर्फ 6.49 लाख रुपये में मिल जाएगी, जिसमें 2.6 रुपये प्रति किमी का रेंटल देना होगा।
क्या यह डील कमाल की नहीं है? इसमें 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं। ARAI के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होने पर 468 किमी तक की दूरी तय कर सकती है, जो डेली रनिंग के लिए एकदम फिट बैठती है।
सिट्रोएन eC3: शहरों के लिए स्मार्ट चॉइस
सिट्रोएन eC3 इस सेगमेंट में पंच EV को कड़ी टक्कर दे रही है। इसकी कीमत 12.90 लाख से 13.41 लाख रुपये के बीच है। इसमें 29.2 kWh की बैटरी लगी है जो 56 bhp की पावर जनरेट करती है।
कंपनी का दावा है कि यह 320 किमी की रेंज देती है। हालांकि यह रेंज पंच से थोड़ी कम है, पर इसकी राइड क्वालिटी और अर्बन ड्राइविंग के लिए बनाई गई बनावट इसे खास बनाती है। इसमें AC और DC दोनों चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इसे काफी प्रैक्टिकल बना देता है।
टाटा नेक्सन EV: फीचर्स और पावर का राजा

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप साइज में समझौता नहीं करना चाहते, तो नेक्सन EV खड़ी है ना। इसकी कीमत 12.49 लाख से 17.49 लाख रुपये के बीच है। यह पंच से एक लेवल ऊपर की कार है, जिसमें 30 kWh और 45 kWh के बड़े बैटरी ऑप्शंस मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 489 किमी की रेंज है।
पहाड़ी रास्तों से लेकर हाईवे तक, नेक्सन ने अपनी मजबूती पहले ही साबित कर दी है। इसके फीचर्स और केबिन स्पेस इसे एक कंपलीट फैमिली कार बनाते हैं।
एमजी विंडसर और महिंद्रा XUV3XO EV की चुनौती
एमजी विंडसर EV भी अब BaaS मॉडल के साथ 9.99 लाख से 13.99 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि बिना इस स्कीम के यह 18.50 लाख तक जाती है। इसमें 38 kWh से 52.9 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 449 किमी तक की रेंज देती है। वहीं महिंद्रा की XUV3XO EV 13.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है।
इसमें 39.4 kWh की बैटरी है जो 285 किमी की रेंज देती है। महिंद्रा की यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो ज्यादा स्पेस और रफ-एंड-टफ लुक पसंद करते हैं। अब फैसला आपका है कि आपकी जरूरत क्या है?












