ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
देहरादून में कल प्रकाश पर्व शोभायात्रा, 6.5 घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक, जानें पूरा रूट प्लानहरिद्वार : कुंभ मेले में बिछड़े लोगों को जल्द मिलाएगी पुलिस, हरिद्वार में बनेंगे 30 खोया-पाया केंद्रउत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंदजौलजीबी मेले के विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी का फूंका पुतलाहरिद्वार में गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बाल-बाल बचे लोगविधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात जिलों के 39 इंस्पेक्टर हुए इधर से उधरअसम महिला प्रकरण में हरक सिंह रावत पर 21 धाराओं में FIR, 23 साल पुराने मामले ने ली नई करवटधराली आपदा में दबा कल्प केदार मंदिर फिर आने लगा सामने, ग्रामीणों ने 38 दिन तक हटाया मलबायोगी आदित्यनाथ की मां के निधन की खबर से पंचूर में शोक, 2024 में भी एम्स में हुई थीं भर्तीदेहरादून चिड़ियाघर में अब दिखेगा सफेद बाघ ‘तेजस’, कॉलेज छात्रों को मिलेगी मुफ्त एंट्रीदेहरादून में कल प्रकाश पर्व शोभायात्रा, 6.5 घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक, जानें पूरा रूट प्लानहरिद्वार : कुंभ मेले में बिछड़े लोगों को जल्द मिलाएगी पुलिस, हरिद्वार में बनेंगे 30 खोया-पाया केंद्रउत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंदजौलजीबी मेले के विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी का फूंका पुतलाहरिद्वार में गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बाल-बाल बचे लोगविधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात जिलों के 39 इंस्पेक्टर हुए इधर से उधरअसम महिला प्रकरण में हरक सिंह रावत पर 21 धाराओं में FIR, 23 साल पुराने मामले ने ली नई करवटधराली आपदा में दबा कल्प केदार मंदिर फिर आने लगा सामने, ग्रामीणों ने 38 दिन तक हटाया मलबायोगी आदित्यनाथ की मां के निधन की खबर से पंचूर में शोक, 2024 में भी एम्स में हुई थीं भर्तीदेहरादून चिड़ियाघर में अब दिखेगा सफेद बाघ ‘तेजस’, कॉलेज छात्रों को मिलेगी मुफ्त एंट्री

देहरादून में कल प्रकाश पर्व शोभायात्रा, 6.5 घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक, जानें पूरा रूट प्लान

Written by: Harpreet Singh |
Nov 20, 2026 15:16 IST i
✎ Published On Nov 20, 2026 15:16 IST 🕒 Last Updated On Nov 20, 2026 15:16 IST

देहरादून में 21 नवंबर को प्रकाश पर्व शोभायात्रा के चलते दोपहर 1 से शाम 7:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1500 रुपये जुर्माना लगेगा।

Sikh Prakash Parv Nagar Kirtan Procession in Dehradun

मुख्य बातें

  • प्रकाश पर्व शोभायात्रा पटेलनगर गुरुद्वारे से दोपहर एक बजे रवाना होगी।
  • यात्रा सहारनपुर चौक, पलटन बाजार और बुद्धा चौक से होकर गुजरेगी।
  • आठ प्रमुख स्थानों पर बैरियर और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी।
  • नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1500 रुपये जुर्माना लगेगा।

देहरादून, 20 नवंबर : प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को देहरादून में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 1 बजे से शाम 7:30 बजे तक शोभायात्रा के मार्ग और आसपास के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था जरूरत के अनुसार बदली जाएगी।

पटेलनगर से सुभाष रोड तक निकलेगी शोभायात्रा

प्रकाश पर्व की शोभायात्रा गुरुद्वारा पटेलनगर से शुरू होगी। यहां से शोभायात्रा सहारनपुर चौक, लक्खीबाग पुलिस चौकी, दर्शनी गेट, धामावाला और पलटन बाजार होते हुए दर्शनलाल चौक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा बुद्धा चौक और सुभाष रोड से होते हुए गुरुद्वारा श्री नानक निवास पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

यातायात पुलिस के मुताबिक, शोभायात्रा सड़क के बाईं ओर चलेगी और दाईं ओर से सामान्य यातायात संचालित किया जाएगा। हालांकि, यातायात का दबाव बढ़ने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से वाहनों को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जा सकता है। इन वाहनों को जीएमएस रोड होते हुए घंटाघर की ओर भेजने की व्यवस्था रहेगी।

शोभायात्रा के दर्शनी गेट में पूरी तरह प्रवेश करने के बाद संबंधित स्थानों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रा के अगले पड़ावों पर पहुंचने के अनुसार अलग-अलग चौराहों पर यातायात नियंत्रित होगा।

घंटाघर, दर्शनलाल और बुद्धा चौक पर बदलेगा रूट

शोभायात्रा के घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर बढ़ने पर चकराता रोड से आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, ओरिएंट चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा।

जब शोभायात्रा दर्शनलाल चौक पहुंचेगी, तब तहसील चौक से आने वाले यातायात को घंटाघर की ओर भेजा जाएगा। दूसरी ओर, लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की तरफ आने वाले वाहनों को कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बुद्धा चौक पर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव होगा। शोभायात्रा के यहां पहुंचने पर दून चौक से आने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की तरफ भेजा जाएगा। क्रॉस रोड से बुद्धा चौक की ओर आने वाले वाहनों को मनोज क्लिनिक से सीजेएम तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पार करने के बाद लैंसडाउन चौक से यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं, बुद्धा चौक पार होने के बाद बुद्धा चौक से एमकेपी चौक जाने वाले वाहनों को क्रॉस रोड और एमकेपी चौक से बुद्धा चौक जाने वाले वाहनों को दून चौक की ओर से भेजा जाएगा।

सुभाष रोड पर भी रोका जाएगा यातायात

शोभायात्रा के सुभाष रोड पहुंचने पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। इस दौरान सीएमआई और रेसकोर्स चौक से किसी भी वाहन को एमकेपी चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा। शोभायात्रा के गुरुद्वारा श्री नानक निवास में प्रवेश करने के बाद सभी संबंधित मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

यातायात पुलिस ने आठ प्रमुख स्थानों को डायवर्जन और बैरियर प्वाइंट के रूप में चिह्नित किया है। इनमें पटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, लालपुल तिराहा, घंटाघर, बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक, सीएमआई तिराहा और एमकेपी चौक शामिल हैं।

दरअसल, पिछले वर्ष 31 अक्टूबर 2025 को भी प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पटेलनगर से गुरुद्वारा श्री नानक निवास तक इसी मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई थी। उस समय भी सहारनपुर चौक, दर्शनी गेट, पलटन बाजार, दर्शनलाल चौक और बुद्धा चौक के आसपास यातायात को शोभायात्रा की स्थिति के अनुसार संचालित करने की व्यवस्था की गई थी। पिछले वर्ष का यातायात प्लान।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1500 रुपये जुर्माना

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से शोभायात्रा मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। लोगों को निजी वाहनों का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर करने और रिक्शा, टेंपो तथा सिटी बस जैसे सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन से उसे टो किया जाएगा। इसके लिए 1500 रुपये जुर्माना निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक मार्गों, तिराहों और चौराहों पर खड़े वाहनों की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया जाएगा।

वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने को कहा गया है। पुलिस ने सहारनपुर रोड, गांधी रोड, घंटाघर, बुद्धा चौक और सुभाष रोड का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं, एंबुलेंस, पुलिस और दमकल जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि 21 नवंबर को शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर असुविधा से बचें।

क्विक आंसर्सPowered by Doon Horizon
प्रकाश पर्व शोभायात्रा के दौरान किन सार्वजनिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है?

यातायात पुलिस ने रिक्शा, टेंपो और सिटी बस जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

प्रकाश पर्व शोभायात्रा के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों की निगरानी कैसे होगी?

यातायात पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सार्वजनिक मार्गों, तिराहों और चौराहों पर खड़े वाहनों की निगरानी करेगी।

प्रकाश पर्व शोभायात्रा के दौरान किन आवश्यक सेवाओं को यातायात प्रतिबंध से छूट रहेगी?

एंबुलेंस, पुलिस और दमकल विभाग के वाहनों को रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×