कड़ाके की ठंड में अगले 24 घंटों का हाल, कई दिनों से सूरज के नहीं हो रहे दर्शन

अगले 24 घंटों में 14.1.24 (दोपहर 2.30 बजे) तक पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है।
कड़ाके की ठंड में अगले 24 घंटों का हाल, जारी हुए निर्देश
न्यूज डेस्क, आरएनएस,  चण्‍डीगढ़ (पंजाब)

कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। अंत की ठंड हो रही है। पंजाब के कई जिलों का पारा शिमला से भी ज्यादा नीचे चला गया है। अगले 24 घंटों में 14.1.24 (दोपहर 2.30 बजे) तक पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है।

पंजाब एस.डी.एम.ए. ने लोगों को ठंड से बचने के लिए प्रेरित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि लोग ठंड में खुद को स्वस्थ रख सकें।उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

तंग कपड़ों से परहेज करते हुए ढीले कपड़े पहनने चाहिए। अनावश्यक यात्रा से बचें। अगर आपको बुखार, सिरदर्द और सर्दी के साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

रिंग और हीटर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन उपकरणों के उपयोग से आमतौर पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

Share this story