home ताज़ा समाचार देशविदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेसऑटो गैजेट्सखेल हेल्थलाइफस्टाइल धर्मराशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियरट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन, 34 लाख की हेरोइन के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार

देहरादून की राजपुर पुलिस और ANTF ने संयुक्त अभियान में 34 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजनौर और सहारनपुर से नशा लाकर दून के युवाओं को ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की फिराक में था।

देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन, 34 लाख की हेरोइन के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 34 लाख रुपये।
  • आरोपी राहुल चौधरी बिजनौर का निवासी, नशे की लत पूरी करने के लिए बना तस्कर।
  • तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (UK08 AK 9703) को पुलिस ने किया सीज।

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विजन के तहत दून पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान राजपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।

पुलिस टीम ने धोरण पुल के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका, जिससे 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राहुल चौधरी उर्फ जोगी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी खुद भी नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए तस्करी के धंधे में उतरा था। राहुल बिजनौर और सहारनपुर के स्थानीय सप्लायरों से हेरोइन खरीदकर देहरादून के शिक्षण संस्थानों और युवाओं के बीच महंगे दामों पर बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 29 और 60 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब बिजनौर और सहारनपुर के उन मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुट गई है, जहां से यह खेप लाई गई थी।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment