home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

CM Dhami Review Meeting : विकास कार्यों पर CM धामी का कड़ा एक्शन, अधिकारियों को दी 20 दिन की डेडलाइन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं पर 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीएमजीएसवाई सड़कों के रखरखाव के लिए एक विशेष समन्वय समिति का गठन किया जाएगा।

CM Dhami Review Meeting : विकास कार्यों पर CM धामी का कड़ा एक्शन, अधिकारियों को दी 20 दिन की डेडलाइन

HIGHLIGHTS

  • लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं पर शासनादेश के लिए 20 दिन की डेडलाइन तय।
  • PMGSY सड़कों के मेंटेनेंस हेतु विभागों की संयुक्त समन्वय समिति बनेगी।
  • खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध होने पर 15 दिन के भीतर बजट जारी करने के आदेश।

देहरादून, 13 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न) 

CM Dhami Review Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों की कछुआ चाल पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को लंबित घोषणाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन विकास योजनाओं पर अभी तक शासनादेश (GO) जारी नहीं हुए हैं, उन्हें अधिकतम 20 दिनों के भीतर हर हाल में जारी कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

सड़कों के रखरखाव के लिए नई नीति

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को एक समन्वय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बिठाकर ग्रामीण सड़कों के मेंटेनेंस की नियमित मॉनिटरिंग करेगी। इसके साथ ही, मानसून सीजन को देखते हुए वर्षाकाल से पहले सभी सड़कों के पैच वर्क (गड्ढा मुक्ति) का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की समयसीमा तय की गई है।

अधिकारियों को ‘समाधान और संतुष्टि’ का मंत्र

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मूल मंत्र पर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण (Forest Land Transfer) के मामलों के कारण विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा कर इन बाधाओं को दूर करें और विधायकों के साथ समन्वय बनाकर जमीनी समस्याओं का निपटारा करें।

खेल और स्थानीय बुनियादी ढांचा

युवाओं को खेल सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि जहां भी खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां 15 दिनों के भीतर धनराशि जारी की जाए। इसके अलावा, कनालीछीना से पिपली बगड़ीगांव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और बागेश्वर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। कपकोट में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के साथ पूर्व माध्यमिक स्कूल के संचालन की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), सुरेश गड़िया (कपकोट), पार्वती दास (बागेश्वर) और वर्चुअल माध्यम से फकीर राम (गंगोलीहाट) उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम समेत संबंधित विभागों के सचिव और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी मौजूद थे।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment