ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमलाहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमला

देहरादून नगर निगम में अफसरों की फिजूलखर्ची पर लगा ब्रेक, हटाई गईं 18 गाड़ियां; बचेंगे ₹1.5 करोड़

Written by: Harpreet Singh |
Oct 13, 2026 18:40 IST i
✎ Published On Oct 13, 2026 18:40 IST 🕒 Last Updated On Oct 13, 2026 18:40 IST

देहरादून नगर निगम ने अफसरों के 18 अनुबंधित वाहन हटाए। सालाना ₹1.5 करोड़ की बचत का यह पैसा अब देहरादून शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगा।

Dehradun Nagar Nigam

मुख्य बातें

  • अफसरों के काफिले से 18 अनुबंधित गाड़ियां हटाने का सख्त फैसला।
  • नगर निगम को सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बचत होगी।
  • बचा हुआ बजट शहर की सफाई और जनसुविधाओं में लगाया जाएगा।

देहरादून (13 अक्टूबर) : देहरादून नगर निगम में अधिकारियों के आराम और सहूलियत पर खर्च हो रहे जनता के पैसों पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए रोक लगा दी है। निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पर दौड़ रहीं 31 अनुबंधित गाड़ियों में से 18 वाहनों को तुरंत हटाने का कड़ा आदेश जारी किया गया है।

58 फीसदी से ज्यादा गाड़ियों पर चली इस कैंची से नगर निगम को हर साल करीब 1.5 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अफसरों की गाड़ियों पर बचने वाला यह बजट अब शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान और जरूरी नागरिक सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

अफसरों की सवारी पर कैंची, बचेंगे डेढ़ करोड़

मंगलवार को नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगम में चल रहे सभी अनुबंधित वाहनों और उनके ईंधन-रखरखाव पर आ रहे भारी-भरकम खर्च का हिसाब खंगाला गया। जांच में सामने आया कि कई वाहन बिना किसी अनिवार्य फील्ड ड्यूटी के सिर्फ नियमित आवाजाही के लिए चल रहे थे। नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि प्रशासनिक व्यय की नियमित समीक्षा पारदर्शी व्यवस्था के लिए जरूरी है। सार्वजनिक धन की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी और जिन मदों में कटौती संभव है, वहां तुरंत फैसले लिए जाएंगे।

इकतीस में अट्ठारह गाड़ियां बाहर, फिजूलखर्ची पर रोक

देहरादून नगर निगम लंबे समय से बजट की कमी का हवाला देकर कई विकास कार्यों को टालता रहा है, लेकिन दूसरी तरफ अधिकारियों के काफिले पर हर महीने लाखों रुपये किराए के रूप में बहाए जा रहे थे। बैठक में उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला की मौजूदगी में वाहनों की वास्तविक उपयोगिता तय की गई। तय हुआ कि 31 में से केवल 13 अनिवार्य वाहन ही फील्ड व इमरजेंसी सेवाओं के लिए रखे जाएंगे, जबकि बाकी 18 वाहनों का अनुबंध तुरंत समाप्त होगा। इससे नगर निगम पर पड़ने वाला गैर-जरूरी वित्तीय बोझ फौरन कम होगा।

जनता के टैक्स का पैसा अब सफाई में लगेगा

इस कटौती के पीछे मुख्य मकसद शहर की जमीनी समस्याओं को हल करना है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गाड़ियों के मद से बचने वाले डेढ़ करोड़ रुपये को शहर के डंपिंग प्वाइंट्स को साफ करने, वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को मजबूत करने और फॉगिंग व सैनिटेशन जैसे बुनियादी कार्यों में लगाया जाएगा। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि केवल गाड़ियों तक ही यह जांच सीमित नहीं रहेगी; आने वाले दिनों में स्टेशनरी, खान-पान और अन्य प्रशासनिक मदों में हो रहे खर्चों का भी इंटरनल ऑडिट कराया जाएगा, ताकि हर एक पैसे का हिसाब जनता के सामने रहे।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×