वक्री बुध का चमत्कार: अगले 24 दिनों में इन 3 राशियों की बदल जाएगी तकदीर

बुध ग्रह की चाल टाइम-टाइम पर चेंज होती रहती है। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जो हर महीने अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं।
वक्री बुध का चमत्कार: अगले 24 दिनों में इन 3 राशियों की बदल जाएगी तकदीर

4 अगस्त के दिन बुध ग्रह सूर्य की सिंह राशि में अस्त हुए हैं। वहीं, सोमवार, 5 अगस्त के दिन बुध वक्री चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। बुध सिंह राशि से चंद्र देव की कर्क राशि में प्रवेश कर अपनी उलटी चाल चलना शुरू करेंगे। बुध की उलटी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालती है। आइए जानते हैं बुध की वक्री चाल से कौन-कौन सी राशियां मालामाल होने वाली हैं-

धनु राशि

बुध की उलटी चाल से धनु राशि के जातकों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

बुध का वक्री चाल में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

Share this story