Bhojpuri Dance Song : शिल्पी राज और अरविंद अकेला की जोड़ी ने मचाया धमाल, नया गाना 'सुन मलकिनी हो' बना सोशल मीडिया का सेंसेशन

Bhojpuri Dance Song : भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना 'सुन मलकिनी हो' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानिए इस सुपरहिट गाने से जुड़ी हर खास बात।
Bhojpuri Dance Song : शिल्पी राज और अरविंद अकेला की जोड़ी ने मचाया धमाल,  नया गाना 'सुन मलकिनी हो' बना सोशल मीडिया का सेंसेशन

Bhojpuri Dance Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए गाने की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘सुन मलकिनी हो’ रिलीज होते ही फैंस के दिलों पर छा गया है। रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

अरविंद और शिल्पी की जोड़ी फिर साबित हुई हिट

इस गाने को आवाज दी है अरविंद अकेला और शिल्पी राज ने, जो कि भोजपुरी म्यूजिक की सबसे फेवरेट जोड़ी मानी जाती है। दोनों की आवाज में गजब का तालमेल है, और यही वजह है कि गाना रील्स से लेकर यूट्यूब तक खूब वायरल हो रहा है।

‘सुन मलकिनी हो’ 3 मई को यूट्यूब पर लॉन्च किया गया था, और इसे देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग खासकर इस गाने को काफी पसंद कर रहा है।

जबरदस्त कैमिस्ट्री और धमाकेदार डांस ने जीता दिल

इस गाने की खास बात है अरविंद अकेला की ऑन-स्क्रीन वाइफ बनीं आस्था सिंह के साथ उनकी मस्ती भरी नोकझोंक। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स इतने नैचुरल और शानदार हैं कि आप बार-बार वीडियो देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

म्यूजिक और डायरेक्शन ने डाला चार चांद

इस गाने का निर्देशन किया है महेश वेकान्त ने, जबकि कोरियोग्राफी की है असलम खान ने। लिरिक्स लिखे हैं आशुतोष तिवारी, और म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। हर एलिमेंट गाने को हिट बनाने में अपना रोल बखूबी निभा रहा है।

Share this story