Comedy Jokes : जीजा - साली जी आप तो अपनी बहन से भी सुंदर हो...

Comedy Jokes : आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेबहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Social Media Funny Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
==================================================
जीजा- साली जी आप तो अपनी बहन से भी सुंदर हो
साली- जीजा जी आप बड़े वो हैं..!
जीजा- अच्छा यह बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो, आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली- फोटोशॉप...
जीजा जी हो गए बेहोश
==================================================
जीजा जी - न्यूटन का नियम बताओ..
साली- पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है
जीजा जी- चलो लास्ट का ही सुनाओ
साली- …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं...
==================================================
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो।
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
==================================================
लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है