Panipat News : बर्थडे पार्टी में मौत का मंजर, युवक को पीट-पीटकर किया घायल, एम्स में हुई मौत

Panipat News : 25 नवंबर की शाम वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव में जयदीप नंबरदार के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। वह रात को घर नहीं लौटा। 
 Panipat News : बर्थडे पार्टी में मौत का मंजर, युवक को पीट-पीटकर किया घायल, एम्स में हुई मौत
दून हॉराइज़न, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत के गांव जौरासी रोड पर सहकारी समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की ईंटों व लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक चार दिन पहले जौरासी रोड पर घायल अवस्था में मिला था। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने के लिए उसकी मोटरसाइकिल को उसके पास छोड़ा था।

युवक के मोबाइल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए झगड़े की एक वीडियो मिली है। परिजनों को शक है कि इसी झगड़े की रंजिश में उसकी हत्या की गई है। युवक का दिल्ली एम्स में इलाज भी चला, जहां उसकी मौत हो गई है। समालखा थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।   

करंहस गांव निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि वह सहकारी समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उनके तीन बेटे हैं। दो बड़े बेटे विवाहित हैं। छोटा बेटा रविंद्र (32) अविवाहित था। 25 नवंबर की शाम वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव में जयदीप नंबरदार के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था।

वह रात को घर नहीं लौटा। 26 नवंबर की सुबह एक ग्रामीण ने बताया कि रविंद्र घायल अवस्था में जौरासी रोड पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे। रविंद्र सड़क किनारे पेड़ के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल पड़ी थी। वहीं खेत में खून से सनी दो ईंट भी मिली। 

वह रविंद्र को लेकर एक निजी अस्पताल में गया। यहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया था। यहां चार दिन चले इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने रविंद्र का मोबाइल जांचा तो उसमें जन्मदिन पर रविंद्र के साथ हुए झगड़े की एक वीडियो थी। उन्हें शक है कि जिन युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। 

क्या बोले पुलिस अधिकारी

समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जन्मदिन की पार्टी में रविंद्र का किसके साथ झगड़ा हुआ था। इसका पता लगाया जा रहा है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rewari News : पुरानी दुश्मनी ने लिया खौ़फनाक मोड़, शराब पिलाकर घोंट दिया गला, तीन गिरफ्तार

Share this story