Besan Bread Toast Recipe : सुबह की सबसे बड़ी उलझन यही होती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए और स्वाद में भी सबको पसंद आए। रोज वही पोहा, उपमा या सादा ब्रेड बटर खाकर अगर बोरियत होने लगी है, तो बेसन ब्रेड टोस्ट एक बढ़िया और आसान ऑप्शन है।
इस नाश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ब्रेड की नरमी के साथ बेसन और सब्जियों का क्रंच मिलता है। इसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट में चाय के साथ परोस सकते हैं या बच्चों के स्कूल टिफिन में पैक कर सकते हैं।
जरूरी सामग्री

घर में रखी रोजमर्रा की चीजों से ही यह टोस्ट तैयार हो जाता है
- ब्रेड स्लाइस: 5 से 6
- बेसन: 1 कप
- कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू: आधा कप
- बारीक कटा प्याज: आधा कप
- बारीक कटा टमाटर: आधा कप
- बारीक कटी शिमला मिर्च: आधा कप
- मसाले: 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला
- बेकिंग सोडा: 1 चुटकी (हल्के क्रंच के लिए)
- तेल: तलने या सेंकने के लिए
- नमक: स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच
बनाने का आसान तरीका
1. घोल तैयार करें
एक बड़े बर्तन में बेसन को छान लें। अब इसमें लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल (बैटर) बना लें। ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।
2. सब्जियां मिलाएं
अब इस घोल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कद्दूकस किया कच्चा आलू और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।सब्जियां बैटर में एक समान फैल जानी चाहिए।
3. फ्राई करने की तैयारी
कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने दें। ब्रेड की एक स्लाइस लें और उसे दोनों तरफ से बेसन के इस गाढ़े मिश्रण में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि सब्जियों की कोटिंग ब्रेड पर चिपक जाए।

4. क्रिस्पी होने तक पकाएं
अब ब्रेड को सावधानी से गर्म तेल में डालें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से पलटते हुए 2 से 3 मिनट तक सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। प्लेट में टिश्यू पेपर रखकर टोस्ट निकाल लें ताकि ज्यादा तेल निकल जाए।
हेल्दी विकल्प: तवे पर सेकें
अगर आप तला हुआ खाना पसंद नहीं करते, तो इसे नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा तेल या मक्खन लगाकर दोनों तरफ से धीमी आंच पर सेंक भी सकते हैं। इससे यह कम तेल में बहुत क्रिस्पी बनता है।
गरमा-गरम बेसन ब्रेड टोस्ट को पुदीने की तीखी हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें।






