ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
रुद्रपुर में डंपर की टक्कर से पल्लेदार की मौत, नाम की गलतफहमी ने दूसरे परिवार को रुलायाउत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बदले विभाग, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी हुए बदलावकुंभ मेले की सुरक्षा में एआई का होगा इस्तेमाल, सीसीटीवी-ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर रखी जाएगी नजरथलीसैंण में विकास योजनाओं की झड़ी, 100 परिवारों को शहरी आवास के स्वीकृति पत्र भी मिलेउत्तर प्रदेश को सहोदर भाई बताकर धामी ने गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक जोड़ने की दोहराई मांगधामी सरकार को घेरने की तैयारी, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन कूच करेगी कांग्रेसउत्तराखंड में अगले छह दिन बारिश का अलर्ट नहीं, सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमानऋषिकेश के आमबाग और निर्मल ब्लॉक में एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो अवैध निर्माण किये सीलसैलजा के उत्तराखंड दौरे पर भड़के महेंद्र भट्ट, हस्ताक्षरों से नहीं धुलेगा कांग्रेस की नाकामी का दागसौंग घाटी का आंदोलन छठे दिन भी जारी, हरीश रावत ने दी धरने पर बैठने की चेतावनीरुद्रपुर में डंपर की टक्कर से पल्लेदार की मौत, नाम की गलतफहमी ने दूसरे परिवार को रुलायाउत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बदले विभाग, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी हुए बदलावकुंभ मेले की सुरक्षा में एआई का होगा इस्तेमाल, सीसीटीवी-ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर रखी जाएगी नजरथलीसैंण में विकास योजनाओं की झड़ी, 100 परिवारों को शहरी आवास के स्वीकृति पत्र भी मिलेउत्तर प्रदेश को सहोदर भाई बताकर धामी ने गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक जोड़ने की दोहराई मांगधामी सरकार को घेरने की तैयारी, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन कूच करेगी कांग्रेसउत्तराखंड में अगले छह दिन बारिश का अलर्ट नहीं, सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमानऋषिकेश के आमबाग और निर्मल ब्लॉक में एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो अवैध निर्माण किये सीलसैलजा के उत्तराखंड दौरे पर भड़के महेंद्र भट्ट, हस्ताक्षरों से नहीं धुलेगा कांग्रेस की नाकामी का दागसौंग घाटी का आंदोलन छठे दिन भी जारी, हरीश रावत ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी

देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, दो एजेंसियों पर छापे के बाद मुकदमा दर्ज

Written by: Harpreet Singh |
Mar 14, 2026 19:31 IST i
✎ Published On Mar 14, 2026 19:31 IST 🕒 Last Updated On Mar 14, 2026 19:31 IST

देहरादून में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और डिलीवरी में फर्जीवाड़े की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने अमरदीप और सत्यशील गैस एजेंसियों पर छापेमारी की है। गड़बड़ी पाए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सुपरवाइजर और डिलीवरी मैन के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, दो एजेंसियों पर छापे के बाद मुकदमा दर्ज

मुख्य बातें

  • उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिले बिना ही उनके नंबर पर फर्जी डिलीवरी मैसेज भेजे जा रहे थे।
  • अमरदीप गैस एजेंसी के सुपरवाइजर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद एफआईआर का आदेश हुआ।
  • दून मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की मेस में गैस आपूर्ति को लेकर फैले भ्रम पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में एलपीजी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी में हो रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल के कड़े रुख के बाद नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और एसडीएम सदर हरिगिरि ने शहर की दो प्रमुख गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी की।

जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि डिलीवरी मैन फोन पर ओटीपी मांग लेते हैं और सिलेंडर पहुंचाए बिना ही उनके खातों में डिलीवरी ‘सक्सेसफुल’ दिखा दी जाती है।

अमरदीप गैस एजेंसी के निरीक्षण में बड़ोवाला निवासी अरुण खरबंदा और आशुतोषनगर के जितेंद्र अरोड़ा ने अधिकारियों को बताया कि ओटीपी देने के बाद उन्हें मैसेज तो मिल गया, लेकिन सिलेंडर नहीं पहुंचा। खुड़बुड़ा के पंकज ठाकुर और सेलाकुई के रविंद्र ने भी इसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। रविंद्र ने बताया कि 3 मार्च को कागजों में डिलीवरी दिखाने के बाद अब दोबारा बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करने को कहा जा रहा है।

इन गंभीर शिकायतों पर जब एजेंसी का सुपरवाइजर कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाया, तो मौके पर ही पूर्ति निरीक्षक को संबंधित कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस का पर्याप्त स्टॉक है और उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि गैस की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगी। उपभोक्ताओं को जागरूक रहने की सलाह दी गई है कि वे फोन पर किसी को भी ओटीपी साझा न करें, बल्कि सिलेंडर हाथ में मिलने के बाद ही डिलीवरी मैन को ओटीपी दें।

सभी एजेंसियों को परिसर के बाहर बड़े फ्लेक्सी बोर्ड लगाकर डिलीवरी नियमों की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच, दून मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय की मेस में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों को लेकर भी प्रशासन ने स्थिति साफ की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में सामने आया कि दून मेडिकल कॉलेज में 30, गांधी शताब्दी में 8 और कोरोनेशन अस्पताल में 8 सिलेंडरों की मासिक खपत के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल की मौजूदगी में हुई इस समीक्षा के बाद अस्पताल की मेस में किल्लत की खबरों को निराधार बताया गया है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×