home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून में गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर डीएम सख्त, ऋषिकेश में बड़ी छापेमारी

देहरादून जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए क्षेत्रवार क्यूआरटी (QRT) गठित कर ऋषिकेश में 135 अवैध कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। जिले में वर्तमान में 75 हजार घरेलू सिलेंडरों का बैकलॉग है, जिसे खत्म करने के लिए आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Published On: मार्च 17, 2026 7:22 अपराह्न
देहरादून में गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर डीएम सख्त, ऋषिकेश में बड़ी छापेमारी

HIGHLIGHTS

  • ऋषिकेश के लक्कड़घाट में छापेमारी के दौरान 135 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद, मुकदमा दर्ज।
  • जिले में 75 हजार घरेलू सिलेंडरों का बैकलॉग, प्रशासन ने कंपनियों को लोड बढ़ाने को कहा।
  • शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर दर्ज कराएं समस्या।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के कड़े रुख के बाद जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और आपूर्ति में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन द्वारा गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने ऋषिकेश के लक्कड़घाट स्थित एक दुकान पर छापा मारकर 135 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में संबंधित पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जिले में शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए क्यूआरटी की टीमें आज सुबह से ही सक्रिय रहीं। इन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसियों में गैस की मांग, वास्तविक आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति को खंगाला गया ताकि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से जिले की गैस वितरण व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शाम 5 बजे तक प्रशासन को गैस आपूर्ति से जुड़ी कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। जनता अपनी समस्याओं के लिए 1077 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 का उपयोग कर सकती है।

आंकड़ों के मुताबिक, आज जिले में 12,004 घरेलू और 136 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। हालांकि, प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती 75 हजार सिलेंडरों का मौजूदा बैकलॉग है। जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्टॉक पर्याप्त होने के बावजूद इस देरी को खत्म करने के लिए तत्काल लोड बढ़ाया जाए।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment