ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

ऊधमसिंह नगर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहे थे 50 लाख की फिरौती

ऊधमसिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाता था और उनसे मोटी रकम वसूलने के लिए बंधक बनाकर लूटपाट करता था।

ऊधमसिंह नगर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहे थे 50 लाख की फिरौती

HIGHLIGHTS

  • मुख्य आरोपी तारा सिंह नानकमत्ता कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर यूपी-उत्तराखंड में 24 से अधिक केस दर्ज हैं।
  • गिरोह ने पीड़ित को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।
  • पुलिस ने लूटी गई हुंडई i10 कार, सोने की अंगूठी और नकदी के साथ सभी आरोपियों को जेल भेजा।

ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा है जो महिलाओं का सहारा लेकर रईसों को अपना शिकार बनाता था। नानकमत्ता पुलिस ने सटीक घेराबंदी कर दो महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जो पीड़ित को बंधक बनाकर उसकी कार और गहने लूट चुके थे।

एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक, 14 मार्च की रात इस गिरोह ने एक व्यक्ति को फोन कर प्रेम जाल में फंसाया और मिलने के लिए मच्छीझाला इलाके में बुलाया। जैसे ही पीड़ित अपनी हुंडई आई-10 कार से पहुंचा, गिरोह के सदस्यों ने उसे घेर लिया और भड़ाभुड़िया स्थित एक सुनसान मकान में ले जाकर बंधक बना लिया।

वहां आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और जबरन उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने 50 लाख रुपये की डिमांड की और उससे नकदी, सोने की अंगूठी व कार लूट ली।

पुलिस ने 15 मार्च को उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत के नेतृत्व में डैम क्षेत्र के पास घेराबंदी कर लूटी गई कार को बरामद किया। कार में सवार तारा सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, गुरमीत कौर और सीमा कौर को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उनके साथी रमन सिंह और गुरविंदर सिंह को बाद में वाटर स्पोर्ट्स इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पकड़ा गया मुख्य आरोपी तारा सिंह नानकमत्ता का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती और अवैध हथियारों के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह लूटी गई कार को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो गए।

पुलिस टीम में निरीक्षक मंजू पांडे, एसआई अशोक कांडपाल और एसओजी के जवान शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment