home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून में पेंशनभोगियों की बढ़ी मुश्किलें, 15 जून तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो रुक जाएगी रकम

देहरादून प्रशासन ने समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग की सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए 100% भौतिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। 15 जून 2026 तक चलने वाले इस अभियान के जरिए मृत और अपात्र लोगों को हटाकर सरकारी धन की बर्बादी रोकी जाएगी।

देहरादून में पेंशनभोगियों की बढ़ी मुश्किलें, 15 जून तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो रुक जाएगी रकम

HIGHLIGHTS

  • वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और किसान समेत सभी पेंशन योजनाओं का होगा घर-घर वेरिफिकेशन।
  • शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी (SDM) और ग्रामीण इलाकों में BDO को बनाया गया नोडल ऑफिसर।
  • लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सत्यापन के बाद ही सुचारू होगा भुगतान।

देहरादून, 04 अप्रैल, 2026 (दून हॉराइज़न)। जनपद में समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा शुद्धि अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के कड़े रुख के बाद मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अभिनव शाह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने का फरमान जारी कर दिया है।

इस मुहिम का सीधा उद्देश्य उन लोगों को सिस्टम से बाहर करना है जो अपात्र होने के बावजूद सरकारी खजाने का लाभ उठा रहे हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। सीडीओ ने स्पष्ट किया है कि 15 जून 2026 तक हर हाल में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट जमा करनी होगी।

प्रशासन ने जवाबदेही तय करने के लिए शहरी क्षेत्रों की कमान उपजिलाधिकारियों (SDM) को सौंपी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों (BDO) की होगी, जो अपने अधीनस्थ पटवारियों, लेखपालों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के जरिए घर-घर जाकर डेटा क्रॉस-चेक करेंगे।

सत्यापन के दौरान यदि कोई पेंशनर मृत पाया जाता है, तो उसकी मृत्यु की सही तिथि और अपात्र होने की स्थिति में स्पष्ट कारण दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस जांच के दायरे में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, बौना पेंशन और दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सभी सहायता योजनाएं आएंगी।

आंकड़ों पर गौर करें तो देहरादून में समाज कल्याण विभाग के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 76,128 और दिव्यांग पेंशन के 11,596 लाभार्थी मौजूद हैं। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत 32,011 विधवाओं और 8,140 परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन मिल रही है, जिनका भविष्य अब इस सत्यापन रिपोर्ट पर टिका है।

पेंशनर्स की पूरी सूची विभागीय वेबसाइट ssp.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 7906905177 जारी किया है, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क कर लाभार्थी अपनी स्थिति जान सकते हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में पेंशन वितरण में अनियमितताओं की खबरें आती रही हैं। इस बार प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि सत्यापन कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment