Homemade Aloevera Neem Soap : रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले ज्यादातर साबुनों में तेज केमिकल्स और आर्टिफिशियल सुगंध होती है।
ये साबुन ऊपर से तो त्वचा को साफ कर देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्किन का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं। नतीजतन, चेहरा सूखा, बेजान और पिंपल्स-रैशेज से भर जाता है।
अगर आप त्वचा को इन नुकसानों से बचाना चाहते हैं, तो महंगे मेडिकेटेड सोप खरीदने के बजाय घर पर ही हर्बल साबुन तैयार कर सकते हैं।

नीम और एलोवेरा का यह कॉम्बिनेशन पूरी तरह से नेचुरल है, जो त्वचा को गहराई से साफ कर उसकी रंगत और नमी बनाए रखता है।
त्वचा के लिए नीम और एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा में प्राकृतिक नमी और पानी भरपूर मात्रा में होता है। यह त्वचा की जलन, रेडनेस और ड्रायनेस को दूर कर उसे हमेशा सॉफ्ट रखता है।
दूसरी ओर, नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। यह चेहरे पर मुहांसे, फोड़े-फुंसियां और पसीने से पैदा होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में बेहद मददगार है।
जब इन दोनों को मिलाया जाता है, तो यह स्किन के लिए बेहतरीन सुरक्षा कवच बन जाता है।
साबुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सोप बेस: 200 ग्राम (ग्लिसरीन या गोट मिल्क सोप बेस आसानी से ऑनलाइन या लोकल मार्केट में मिल जाता है)
- ताजा एलोवेरा जेल: 2 से 3 चम्मच
- नीम की पत्तियां: 1 मुट्ठी (अच्छी तरह धुली हुई)
- नारियल या बादाम का तेल: 1 छोटा चम्मच
- विटामिन E कैप्सूल: 1
- सोप मोल्ड: साबुन का आकार देने के लिए (आप छोटी प्लास्टिक की कटोरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि
पेस्ट तैयार करें: नीम की पत्तियों और ताजा एलोवेरा जेल को मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा और स्मूथ पेस्ट बना लें।
सोप बेस पिघलाएं: सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसके ऊपर दूसरा बर्तन रखकर (डबल बॉइलर मेथड) धीमी आंच पर सोप बेस पिघलाएं। इसे सीधा आंच पर न रखें, वरना सोप बेस जल सकता है।
सामग्री मिलाएं: सोप बेस पूरी तरह पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसमें तैयार नीम-एलोवेरा पेस्ट, नारियल तेल और विटामिन E कैप्सूल का ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मोल्ड में ढालें: इस मिश्रण को तुरंत मोल्ड या कटोरी में डालें। अगर सतह पर झाग दिखे तो चम्मच से हटा दें।
सेट होने दें: इसे 2 से 3 घंटे कमरे के तापमान पर जमने के लिए छोड़ दें। जल्दी जमाना हो तो 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।
जमने के बाद इसे मोल्ड से बाहर निकाल लें। आपका केमिकल-फ्री आयुर्वेदिक साबुन इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस्तेमाल करने के बेहतरीन लाभ

इन्फेक्शन से बचाव: मानसून और गर्मियों में होने वाली घमौरियों, रैशेज और पसीने की बदबू से राहत दिलाता है।
मुहांसों पर लगाम: रोज इसके इस्तेमाल से चेहरे के पिंपल्स और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
सुरक्षित और जैल-फ्री: बिना किसी साइड इफेक्ट के यह परिवार के हर सदस्य और हर स्किन टाइप के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।











