home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

सुबह 6 बजे सड़कों पर उतरे सचिव और डीएम, रेस्टोरेशन में लापरवाही देख अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून में रोड कटिंग के बाद सड़कों की बदहाली पर सचिव लोनिवि और जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्माण एजेंसियों के लिए 21 दिन की समयसीमा निर्धारित की है। नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई और भविष्य के कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह 6 बजे सड़कों पर उतरे सचिव और डीएम, रेस्टोरेशन में लापरवाही देख अधिकारियों को लगाई फटकार

HIGHLIGHTS

  • सुबह 6 बजे से शहर के 30 से अधिक प्रमुख स्थलों का सचिव और डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
  • एजेंसियों को एक बार में अधिकतम 3 स्थानों पर ही रोड कटिंग की अनुमति मिलेगी।
  • काम पूरा होने और मलबे के निस्तारण के बाद ही नए कार्यों के लिए परमिशन दी जाएगी।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें अधूरा छोड़ने वाली निर्माण एजेंसियों पर अब प्रशासन का चाबुक चलना तय है। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय और जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार तड़के 6 बजे से शहर के विभिन्न हिस्सों में रोड कटिंग और रेस्टोरेशन कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया।

इस दौरान बिंदाल पुल, आईएसबीटी और राजपुर रोड जैसे व्यस्त इलाकों में मलबे के कारण बाधित यातायात को देख सचिव ने सख्त नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए सचिव पंकज पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के नाम पर जनता को असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर खुदाई के बाद मलबे का निस्तारण नहीं किया गया था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड कटिंग की अनुमति देते समय तय की गई शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो और कार्य पूरा होते ही गुणवत्तापूर्ण पैच वर्क किया जाए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियमों की घोषणा की है। अब किसी भी कार्यदायी संस्था को एक समय में केवल 2 या 3 स्थानों पर ही खुदाई की अनुमति दी जाएगी। इन कार्यों को 15 से 21 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर रेस्टोरेशन करना होगा।

इसके लिए एजेंसियों से बाकायदा शपथ पत्र लिए गए हैं और समयसीमा टूटने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को इन कार्यों की निरंतर निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

निरीक्षण का दायरा दिलाराम चौक से लेकर शिमला बाईपास और रिस्पना पुल से लेकर दून यूनिवर्सिटी क्षेत्र तक रहा। शासन का यह कड़ा रुख आगामी मानसून सीजन से पहले शहर की मुख्य सड़कों को दुरुस्त करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और लोनिवि के वरिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment