ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
पांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातफेसबुक और इंस्टाग्राम पर अदालती वीडियो साझा करना पड़ेगा भारी, देहरादून पुलिस ने दी चेतावनीहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यपांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातफेसबुक और इंस्टाग्राम पर अदालती वीडियो साझा करना पड़ेगा भारी, देहरादून पुलिस ने दी चेतावनीहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्य

Uttarakhand Cabinet Decisions : अग्निवीरों को नौकरी और उपनल कर्मियों को समान वेतन का तोहफा

Written by: Harpreet Singh |
Aug 26, 2026 12:45 IST i
✎ Published On Aug 26, 2026 12:45 IST 🕒 Last Updated On Aug 26, 2026 12:45 IST

उत्तराखंड कैबिनेट ने 18 अहम फैसलों पर मुहर लगाई। देश के पहले अग्निवीर सेल के गठन, उपनल कर्मियों के समान वेतन और अडानी से बिजली खरीद करार को मिली मंजूरी।

Uttarakhand Cabinet Decisions : अग्निवीरों को नौकरी और उपनल कर्मियों को समान वेतन का तोहफा

मुख्य बातें

  • धामी कैबिनेट ने रोजगार और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 18 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  • सेना से लौटने वाले अग्निवीरों के लिए देश का पहला रोजगार सेल उत्तराखंड में बनेगा।
  • उपनल कर्मचारियों को समान वेतन और संशोधित महंगाई भत्ते के लाभ का रास्ता साफ।
  • अडानी थर्मल पावर प्लांट से 25 साल तक ₹5.746 प्रति यूनिट बिजली खरीदेगा राज्य।
  • हाइब्रिड वाहनों पर ग्रीन सेस छूट खत्म, सीएनजी और ईवी को राहत जारी रहेगी।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (Uttarakhand Cabinet Decisions) में कई युगांतरकारी निर्णय लिए गए। सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कुल 18 प्रस्तावों पर औपचारिक मुहर लगा दी गई। इनमें सबसे प्रमुख फैसला सेना में 4 साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले युवाओं के लिए एक समर्पित रोजगार प्रकोष्ठ बनाने का है।

अग्निवीरों के लिए खुला नया रास्ता

चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर दिसंबर और जनवरी तक लौटने वाले जवानों के भविष्य को संवारने के लिए सरकार ने अग्निवीर रोजगार सेल (Agniveer Employment Cell) के गठन को हरी झंडी दी है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अग्निवीरों के लिए अलग सेल बनाने के साथ-साथ राज्य की वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें : रुड़की में भाई ने दोनों बहनों को उतारा मौत के घाट, जीजा घायल

यह सेल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister Office) के अधीन काम करेगा। संचालन के लिए उप निदेशक, सहायक निदेशक और डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कुल 6 नए पद सृजित किए गए हैं। दरअसल, जनवरी तक प्रदेश के करीब 1200 अग्निवीर सेवा पूरी कर वापस लौट रहे हैं। थलसेना और नौसेना से 25 फीसदी स्थायी होने के बाद लौटने वाले शेष 75 प्रतिशत ट्रेंड युवाओं को उच्च शिक्षा, स्किलिंग और स्वरोजगार से जोड़ना इस सेल का मुख्य दायित्व होगा।

उपनल कर्मचारियों को समान वेतन की सौगात

लंबे समय से आंदोलनरत उपनल (UPNAL) कर्मचारियों के लिए भी कैबिनेट ने बड़ी राहत का ऐलान किया। उपनल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन देने की प्रक्रिया की समय-सीमा तय कर दी गई है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार, बिना पद स्वीकृति के नियुक्त कर्मियों के लिए नए पद सृजित होंगे। सबसे बड़ी राहत यह है कि सेवा में निरंतरता की अनिवार्य शर्त हटा दी गई है, जिससे दायरे से बाहर रहे कर्मियों को भी न्यूनतम वेतनमान और संशोधित महंगाई भत्ते (DA) का लाभ मिलेगा।

बिजली करार, लोकायुक्त और स्वास्थ्य सुधार

ऊर्जा संकट के दीर्घकालिक समाधान के लिए कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्थित अडानी थर्मल पावर प्लांट से 1320 मेगावाट बिजली खरीद के पावर परचेज एग्रीमेंट (Power Purchase Agreement) को मंजूरी दी। केंद्र से उत्तराखंड को आवंटित कोल ब्लॉक का इस्तेमाल करते हुए राज्य को 25 साल तक ₹5.746 प्रति यूनिट की फिक्स दर पर बिजली मिलेगी।

यह भी पढ़ें : महंगाई पर धामी सरकार सख्त, जरूरी चीजों के दाम काबू करने के सख्त आदेश

स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन’ बनेगा, जो दवाओं और मेडिकल उपकरणों की केंद्रीयकृत खरीद करेगा। इसके अलावा, बहुप्रतीक्षित लोकायुक्त (Lokayukta) की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने के लिए सर्च कमेटी नियमावली को स्वीकृत किया गया। वहीं परिवहन क्षेत्र में नीतिगत बदलाव करते हुए राज्य सीमा में प्रवेश पर हाइब्रिड वाहनों से ग्रीन सेस की छूट समाप्त कर दी गई है, हालांकि इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को यह छूट पूर्ववत मिलती रहेगी।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×