home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Dehradun Firing Case : रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर भड़के CM धामी, 2 अफसर सस्पेंड

देहरादून के राजपुर इलाके में क्लब विवाद के बाद हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस और आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Dehradun Firing Case : रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर भड़के CM धामी, 2 अफसर सस्पेंड

HIGHLIGHTS

  • राजपुर थाना क्षेत्र के कुठालगेट चौकी प्रभारी और मसूरी क्षेत्र के उप आबकारी निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित।
  • 'जेन-जी' क्लब में बिल विवाद के बाद सुबह करीब 6:50 बजे स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर पर की थी फायरिंग।
  • मामले में क्लब संचालक संदीप कुमार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, फरार 4 अन्य की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें।

देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके राजपुर में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की सरेराह हत्या (Dehradun Firing Case) ने उत्तराखंड सरकार को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुस्साहसिक वारदात पर गहरा रोष जताते हुए व्यवस्था की खामियों पर सीधा प्रहार किया है।

सीएम के आदेश के बाद ड्यूटी में कोताही बरतने वाले मसूरी क्षेत्र-3 के उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह और कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि राज्य में गुंडागर्दी और देर रात तक चलने वाले अवैध हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शासन की मंशा स्पष्ट है कि अगर नियम विरुद्ध बार या क्लब खुले मिले, तो जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी।

यह पूरी वारदात 30 मार्च की सुबह जोहड़ी गांव के पास हुई। पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस खूनी खेल की नींव ‘जेन-जी’ (Gen Z) क्लब में बिल के मामूली विवाद पर पड़ी थी। रविवार रात क्लब में छात्रों और स्टाफ के बीच झड़प हुई, जिसके बाद सुबह स्कॉर्पियो सवार युवकों ने क्लब स्टाफ की फॉर्च्यूनर का करीब 3 किलोमीटर तक पीछा किया।

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने फॉर्च्यूनर के टायर पंचर करने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के सीने में जा लगी। जोहड़ी रोड स्थित तुला अपार्टमेंट के निवासी जोशी अपनी सोसाइटी के अध्यक्ष भी थे। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अब तक क्लब मालिक संदीप कुमार (निवासी दिल्ली) और आदित्य चौधरी समेत चार लोगों को दबोच लिया है। फरार चल रहे शांतनु त्यागी और कविश त्यागी जैसे अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आया है कि नियम ताक पर रखकर यह क्लब रात 2:30 बजे तक खुला था, जबकि देहरादून में बार संचालन की समय सीमा रात 11:00 बजे तक ही निर्धारित है।

इस घटना ने देहरादून की शांत वादियों में सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के सामने पुलिस की सुस्ती पर जमकर गुस्सा निकाला। जवाब में पुलिस ने अब ‘जेन-जी’ क्लब को सील कर दिया है और इसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश जिलाधिकारी को भेज दी है। सीएम ने प्रशासन को मुस्तैदी बरतने और सड़कों पर रात के वक्त गश्त बढ़ाने का सख्त अल्टीमेटम दिया है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment