home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Divyanshu Jatrana Murder Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार, 11 नामजद अब भी फरार

देहरादून के प्रेमनगर में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित दो होटलों को सील कर दिया है। पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश में यूपी और बिहार में छापेमारी जारी है।

Divyanshu Jatrana Murder Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार, 11 नामजद अब भी फरार

HIGHLIGHTS

  • बाबा की रसोई और चंपारण होटल सील, यहीं से शुरू हुआ था खूनी विवाद।
  • आरोपी अंकित भारद्वाज गिरफ्तार, 11 नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी एसओजी।
  • रात में बेवजह घूमने वाले छात्रों पर सख्ती, अपराध में संलिप्तता पर कॉलेज से कटवाए जाएंगे नाम।

देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर इलाके में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना (Divyanshu Jatrana Murder Case) की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में खाकी अब आर-पार के मूड में है।

गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के केंद्र रहे ‘बाबा की रसोई’ रेस्टोरेंट और उसके बगल में स्थित ‘चंपारण होटल’ को पूरी तरह सील कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, खूनी संघर्ष की शुरुआत इन्हीं ठिकानों से हुई थी और ये होटल देर रात तक अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी अंकित भारद्वाज (19 वर्ष) को नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंकित मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है और वर्तमान में जीआरडी कॉलेज के पीछे केहरी गांव में रह रहा था। हालांकि, वारदात के मुख्य किरदार अब भी दून पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में टीमें पसीने बहा रही हैं।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए 11 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी और प्रेमनगर पुलिस की संयुक्त टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिले हैं कि मुख्य आरोपी अपने गृह राज्यों में शरण लिए हुए हैं। गुरुवार को दिनभर पुलिस ने आरोपियों के करीबियों और संदिग्ध ठिकानों को खंगाला, लेकिन मुख्य सफलता हाथ नहीं लगी।

सीओ प्रेमनगर विवेक कुटियाल ने साफ किया है कि पुलिस पर आरोपियों को जल्द दबोचने का भारी दबाव है और घेराबंदी तेज कर दी गई है। इस बीच, प्रेमनगर में छात्रों के बढ़ते आतंक को देखते हुए एसएसपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि रात के समय कॉलेजों या विश्वविद्यालयों के छात्रों का बेवजह घूमना और हुड़दंग करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई छात्र किसी भी तरह के अपराध या अराजकता में लिप्त पाया जाता है, तो न केवल उस पर कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि संबंधित संस्थान को रिपोर्ट भेजकर उसका नाम भी कटवाया जाएगा।

बुधवार की रात पुलिस ने इसी सख्ती के तहत 288 लोगों से पूछताछ की और 156 संदिग्धों को थाने लाकर उनकी कुंडली खंगाली। इनमें से 99 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 49,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment