home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

रुड़की : बाजार में महिला से छेड़छाड़, टोकने पर सरेआम पति की कर दी धुलाई

रुड़की के गंगनहर और मंगलौर क्षेत्र में हिंसा की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने और प्रेम विवाह करने पर दबंगों ने पीड़ितों के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रुड़की : बाजार में महिला से छेड़छाड़, टोकने पर सरेआम पति की कर दी धुलाई

HIGHLIGHTS

  • रुड़की में पत्नी को घूरने और अश्लील इशारे करने का विरोध करने पर तीन युवकों ने पति को पीटा।
  • मंगलौर के लंढौरा में दूसरे समुदाय/बिरादरी में शादी करने पर पड़ोसियों ने तलवार और हॉकी से हमला किया।
  • दोनों ही मामलों में आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, पुलिस सीसीटीवी और साक्ष्यों की तलाश में जुटी।

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सामान खरीदने आए एक व्यक्ति पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। वारदात की शुरुआत तब हुई जब एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पीड़ित की पत्नी को लगातार घूरना और अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया।

महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। जब पति ने युवकों की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने सरेराह पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ ने हमलावर युवकों को घेरने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपी भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर रफूचक्कर होने में सफल रहे। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल चुकी है और आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंगलौर में ‘ऑनर’ के नाम पर खूनी खेल

दूसरी तरफ, मंगलौर के लंढौरा क्षेत्र से एक और दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक द्वारा गैर-बिरादरी की युवती से विवाह करना उसके पड़ोसियों को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की। पीड़ित युवक का आरोप है कि 24 मार्च को जब वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी पड़ोस की महिलाओं ने उसे अपशब्द कहे।

विवाद बढ़ने पर पड़ोस के ही जाहिद, जुबैर, साहिल, साबाज और अमजद समेत अन्य लोग हाथों में सरिया, तलवार और हॉकी लेकर पीड़ित के घर में घुस गए। हमलावरों ने युवक और उसके दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता और छेड़छाड़ की बात सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और घायलों का उपचार जारी है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment