home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

रसोई गैस सिलेंडर को लेकर शिकायत है? देहरादून जिला प्रशासन ने जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर

देहरादून जिला प्रशासन ने एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले भर में क्यूआरटी टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है। सेलाकुई में अवैध रिफिलिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर और उपकरण जब्त किए गए हैं।

रसोई गैस सिलेंडर को लेकर शिकायत है? देहरादून जिला प्रशासन ने जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर

HIGHLIGHTS

  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीमों ने जिले की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
  • सेलाकुई के 'पाण्डेय स्टोर' पर छापेमारी के दौरान अवैध रिफिलिंग किट और सिलेंडर बरामद, संचालक पर केस दर्ज।
  • जिला प्रशासन ने 1077 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 सहित कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में रसोई गैस की कालाबाजारी और होम डिलीवरी में हो रही हीलाहवाली पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा प्रहार किया है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पूरे जिले को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) तैनात कर दी गई हैं।

इन टीमों ने आज धरातल पर उतरकर गैस एजेंसियों के स्टॉक, डिमांड और सप्लाई चेन की सघन जांच की। प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर है कि हर उपभोक्ता को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी मिले और बाजार में सिलेंडरों की अवैध बिक्री पर लगाम लगे।

सेलाकुई में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

छापेमारी के दौरान प्रशासन की टीम ने सेलाकुई स्थित ‘पाण्डेय स्टोर’ पर बड़ी कार्रवाई की है। बंजारगली स्थित इस प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का खेल चल रहा था। मौके से 14.2 किलोग्राम के 2 सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 5 सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने मौके से अवैध रिफिलिंग किट भी जब्त की है। जब्त किए गए सिलेंडरों को तत्काल अनिकेत गैस एजेंसी झाझरा की सुपुर्दगी में दे दिया गया, जबकि रिफिलिंग किट को थाना सेलाकुई में जमा कराया गया है। स्टोर संचालक ललित पाण्डेय के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतों पर तत्काल एक्शन, कंट्रोल रूम सक्रिय

गैस आपूर्ति को लेकर आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए जिला खाद्य पूर्ति विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर अब तक कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों पर कंट्रोल रूम से तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

जिले में गैस का स्टॉक और सप्लाई की स्थिति

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज जिले में 16,511 घरेलू और 153 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। प्रशासन के पास वर्तमान में 34,861 घरेलू और 1,422 व्यावसायिक सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मांग को देखते हुए व्यावसायिक एलपीजी का लोड भी लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि बाजार में किसी भी तरह की किल्लत न हो।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment