Gold Silver Price Today : अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं या शादी-ब्याह के लिए ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जान लेना समझदारी होगी.
देश के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और मांग के हिसाब से सोने और चांदी की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है.
24 कैरेट सोने का आज का भाव
शुद्ध सोने यानी 24 कैरेट की बात करें तो दिल्ली में यह 15,511 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोने का भाव 15,496 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में यह 15,501 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बना हुआ है.
गहनों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम
ज्वेलरी बनवाने के लिए ज्यादातर लोग 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं. दिल्ली में 22 कैरेट सोना 14,219 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है.
मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट का भाव 14,204 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में यह 14,209 रुपये प्रति ग्राम पर है.
18 कैरेट सोने की बात करें तो
- चेन्नई में भाव: 11,984 रुपये प्रति ग्राम
- दिल्ली में भाव: 11,637 रुपये प्रति ग्राम
- मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में भाव: 11,622 रुपये प्रति ग्राम
चांदी की कीमतों में भी शहरवार अंतर
चांदी की कीमतों में भी शहरों के हिसाब से बदलाव देखने को मिला है.
2,44,900 रुपये प्रति किलो: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ, जयपुर, पटना, चंडीगढ़, नागपुर, अहमदाबाद और सूरत में 10 ग्राम चांदी 2,449 रुपये, 100 ग्राम 24,490 रुपये और एक किलोग्राम 2,44,900 रुपये के भाव पर है.
2,49,900 रुपये प्रति किलो: चेन्नई, हैदराबाद, केरल, कोयंबटूर, मदुरै, विजयवाड़ा और भुवनेश्वर में 10 ग्राम चांदी 2,499 रुपये, 100 ग्राम 24,990 रुपये और प्रति किलोग्राम 2,49,900 रुपये दर्ज की गई है.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बाजार में बताए गए इन दामों पर स्थानीय स्तर पर मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी अलग से जुड़ता है. इसलिए किसी भी ज्वेलर से खरीदारी करने से पहले बिल में टैक्स और हॉलमार्क की जांच जरूर करें.











