ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमलाहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमला

Haridwar News : हरिद्वार में पकड़ी गई नकली दस्तावेजों की फैक्ट्री, बन रही थी फर्जी मार्कशीट और नकली आधार

Written by: Harpreet Singh |
Feb 24, 2026 19:01 IST i
✎ Published On Feb 24, 2026 19:01 IST 🕒 Last Updated On Feb 24, 2026 19:01 IST

हरिद्वार के सिडकुल में बड़ा भंडाफोड़! मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में चल रहे फर्जी मार्कशीट और आधार कार्ड के काले धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यूपी के बिजनौर का शातिर जालसाज बाहरी लोगों के नकली दस्तावेज बनाकर फैक्ट्रियों में एंट्री दिला रहा था।

Haridwar News : हरिद्वार में पकड़ी गई नकली दस्तावेजों की फैक्ट्री, बन रही थी फर्जी मार्कशीट और नकली फर्जी आधार

मुख्य बातें

  1. लोकेशन: रावली महदूद, पिपलेश्वर मंदिर के पास, सिडकुल (हरिद्वार)।
  2. आरोपी: पुनीत कुमार (28 वर्ष), मूल निवासी स्योहरा, बिजनौर (UP)।
  3. बरामदगी: 4 फर्जी आधार कार्ड, 9 नकली हाईस्कूल मार्कशीट, लैपटॉप और कलर प्रिंटर।
  4. मोडस ऑपेरंडी: बाहरी राज्यों के मजदूरों के पते और उम्र बदलकर उत्तराखंड के स्थानीय दस्तावेज तैयार करना।

Haridwar News : सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों की मंडी सजाने वाले शातिर जालसाज को हरिद्वार पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

सत्यापन अभियान में खुली पोल

धर्मनगरी में बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सिडकुल पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में जब पुलिस टीम रावली महदूद स्थित पिपलेश्वर मंदिर के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर पहुंची, तो नजारा चौंकाने वाला था। दुकान की आड़ में मोबाइल ठीक करने के बजाय सरकारी सिस्टम में सेंधमारी का खेल चल रहा था।

एडिटिंग के खेल से बनती थी ‘नकली पहचान’

जांच में सामने आया कि बिजनौर निवासी आरोपी पुनीत कुमार उन बाहरी मजदूरों को निशाना बनाता था, जिन्हें सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी चाहिए थी। उत्तराखंड का स्थानीय निवासी बनने या उम्र कम-ज्यादा दिखाने के लिए आरोपी किसी भी पुराने आधार कार्ड में फोटोशॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए हेरफेर कर देता था।

इस जालसाजी के बदले वह भोले-भले मजदूरों से मोटी रकम ऐंठ रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कूट रचित दस्तावेज और हाईटेक मशीनें जब्त की हैं।

नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही पुलिस

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साफ किया है कि यह केवल एक दुकान का मामला नहीं हो सकता। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने पुनीत की मदद से फर्जी कागजात बनवाकर विभिन्न कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं। सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×