ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
उत्तराखंड के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरा आदेश, दूर हुई वेतन विसंगतिदेहरादून में DIPR Digital Podcast का हुआ शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब होगा और भी तेजबेटे-बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को किया बेघर, DM के सामने फूट-फूटकर रोए बुजुर्गयुवा कौशल महोत्सव में सीएम धामी ने कहा, जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनें युवाहरिद्वार में 11 महीने की दुग्धमुँही बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर पुलिस हिरासत मेंदेहरादून में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पहले दिन 35 वाहनों के काटे चालानदेवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं, गरिमा दसौनी ने सरकार के दावों पर खड़े किए बड़े सवालकंगना रनौत के पुराने वीडियो को भ्रामक दावों के साथ वायरल करने पर देहरादून में मुकदमा दर्जपांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजातउत्तराखंड के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरा आदेश, दूर हुई वेतन विसंगतिदेहरादून में DIPR Digital Podcast का हुआ शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब होगा और भी तेजबेटे-बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को किया बेघर, DM के सामने फूट-फूटकर रोए बुजुर्गयुवा कौशल महोत्सव में सीएम धामी ने कहा, जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनें युवाहरिद्वार में 11 महीने की दुग्धमुँही बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर पुलिस हिरासत मेंदेहरादून में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पहले दिन 35 वाहनों के काटे चालानदेवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं, गरिमा दसौनी ने सरकार के दावों पर खड़े किए बड़े सवालकंगना रनौत के पुराने वीडियो को भ्रामक दावों के साथ वायरल करने पर देहरादून में मुकदमा दर्जपांच देशों में इबोला के मामलों के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन की तैयारीबदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ में बनेगी दो मंजिला पार्किंग, धारी देवी मंदिर में जाम से मिलेगी निजात

Pauri Landslide : पौड़ी के मेहरगांव में लैंडस्लाइड से गिरा मकान, मलबे में 3 लोग दबे

Written by: Harpreet Singh |
Aug 18, 2026 15:15 IST i
✎ Published On Aug 18, 2026 15:15 IST 🕒 Last Updated On Aug 18, 2026 15:15 IST

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से मकान मलबे में दब गया है और 3 लोग फंसे हैं। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंचने के साथ ही गंगोत्री हाईवे पर यातायात ठप हो गया है।

House collapses in Pauri Mehergaon after landslide, 3 people trapped

मुख्य बातें

  • पौड़ी के मेहरगांव में मलबे में 3 लोग दबे
  • उत्तराखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
  • हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 292.85 मीटर पर पहुंचा
  • गंगोत्री हाईवे नरेंद्र नगर के पास गुर्जर नाला पर बंद

दून हॉराइज़न, पौड़ी (18 अगस्त 2026): पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र स्थित गुमखाल के पास मेहरगांव में सोमवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के चलते एक मकान जमींदोज हो गया। पहाड़ी से गिरे भारी मलबे (Pauri Landslide) की चपेट में आने से मकान के अंदर मौजूद 3 लोग जिंदा दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर रवाना हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

सतपुली के नजदीकी बैरगांव इलाके में भी भारी भूस्खलन की सूचना है। यहां एक महिला का मकान पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आ गया, जिससे भवन को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

नगर पंचायत सतपुली की सड़कों और गलियों में जगह-जगह भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा जमा हो गया है। राजकीय इंटर कॉलेज बंघाट को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह मलबे से पट चुका है, जिससे स्कूली छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है।

मौसम विभाग ने देहरादून सहित उत्तराखंड के 6 पहाड़ी और मैदानी जनपदों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर नए भूस्खलन सक्रिय होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ऋषिकेश के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नरेंद्र नगर के समीप गुर्जर नाला पर सुबह 8:00 बजे पहाड़ी दरकने से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ सड़क से मलबा साफ करने में जुटी हैं। सुरक्षा कारणों से मुनिकीरेती स्थित भद्रकाली तिराहे से वाहनों को बदरीनाथ हाईवे और अन्य वैकल्पिक संपर्क मार्गों की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण श्रीनगर डैम और ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज से भारी मात्रा में पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर सुबह नौ बजे 292.85 मीटर दर्ज किया गया।

गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से महज 15 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है।

जिलाधिकारी ने हरिद्वार जनपद की सभी 24 बाढ़ चौकियों को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। गंगा किनारे और खादर क्षेत्र की बस्तियों में मुनादी करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी लगातार बढ़ते जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×