ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तार

Written by: Harpreet Singh |
Nov 13, 2026 23:13 IST i
✎ Published On Nov 13, 2026 23:13 IST 🕒 Last Updated On Nov 13, 2026 23:13 IST

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्र नेता समेत आईटीअई गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Police station building or police vehicle in Uttarakhand

मुख्य बातें

  • 12 नवंबर की रात आरोपियों ने नाबालिग को डरा-धमकाकर मुखानी के एक होटल में वारदात को अंजाम दिया।
  • नैनीताल एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • मुख्य आरोपी धीरज बिष्ट एक छात्र संगठन से जुड़ा है और महाविद्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है।

हल्द्वानी, 13 नवंबर : हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद पूर्व छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार आरोपियों को महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और विपक्षी दल लगातार पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

बहला-फुसलाकर ले गए होटल, घर पहुंचकर बिगड़ी तबीयत

असल में, यह पूरी घटना 12 नवंबर की रात की है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, चार युवक उसे बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए थे। आरोप है कि वहां चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची।

परिजनों ने जब उसकी बिगड़ती हालत देखकर पूछताछ की, तो उसने अपने साथ हुई इस हैवानियत की आपबीती बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार के लोग बिना देरी किए सीधे मुखानी थाने पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर दी। इस खौफनाक घटना के बाद हल्द्वानी शहर के उन होटलों पर भी स्थानीय प्रशासन की सख्त कार्रवाई का असर देखने को मिलेगा, जो बिना पहचान पत्र जांचे बेधड़क कमरे किराए पर दे रहे हैं।

‘आईटीआई गैंग’ के सदस्य हैं आरोपी, एक लड़ चुका है चुनाव

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी के रूप में हुई है। पूछताछ और जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी हल्द्वानी शहर में सक्रिय और चर्चित ‘आईटीआई (ITI) गैंग’ के सदस्य हैं।

इनमें से मुख्य आरोपी धीरज बिष्ट एक छात्र संगठन से जुड़ा है और पूर्व में महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है। आरोपी कॉलेज के छात्र भी बताए जा रहे हैं। छात्र नेता की इस मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद कांग्रेस भी सत्ताधारी दल और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर हमलावर हो गई है।

छह घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे दरिंदे

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई की निगरानी की। प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमें गठित की गईं। रात में ही दबिश देना शुरू कर दिया गया, जिसका नतीजा यह रहा कि शिकायत दर्ज होने के मात्र 6 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, ‘बीती देर रात मुखानी थाने में एक परिवार आया था, जिसमें उन्होंने उनकी बेटी के साथ एक होटल में दरिंदगी करने का आरोप लगाया था। जिस पर 4 नामजद युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके तहत चार आरोपी धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री, हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।’

क्विक आंसर्सPowered by Doon Horizon
नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों में कानून के तहत कितनी सजा का प्रावधान है?

पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गैंगरेप के दोषियों को आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदंड तक की सख्त सजा हो सकती है।

क्या बिना आईडी दिखाए होटल का कमरा बुक किया जा सकता है?

जवाब: नहीं, नियमों के अनुसार किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रुकने वाले हर व्यक्ति का वैध पहचान पत्र लेना और रजिस्टर में उसकी एंट्री करना अनिवार्य है।

महिला या बाल अपराध की स्थिति में तुरंत मदद के लिए किस नंबर पर संपर्क करें?

किसी भी आपात स्थिति या अपराध की शिकायत के लिए पीड़ित या प्रत्यक्षदर्शी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर सकते हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×