Ramayana Movie Release Date : नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट के लुक और ट्रेलर की चर्चा के बीच अब मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
अगर आप भी इस माइथोलॉजिकल ड्रामा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद खास अपडेट आया है।
दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला भाग
सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। अपडेट के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल 6 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
दिवाली के ठीक आसपास फिल्म का आना इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर सकता है।

दो हिस्सों में दिखाई जाएगी कहानी
यह फिल्म एक ही बार में खत्म नहीं होगी, बल्कि मेकर्स इसे दो बड़े भागों (Parts) में दर्शकों के सामने पेश करेंगे।
पहला पार्ट: 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगा।
दूसरा पार्ट: अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है, हालांकि इसके लिए सटीक तारीख का ऐलान मेकर्स बाद में करेंगे।
दिग्गज कलाकारों से सजी है स्टारकास्ट
फिल्म में स्टारकास्ट का चयन भी काफी दिलचस्प रखा गया है। फिल्म के मुख्य किरदारों में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिखेंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
इनके अलावा साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, सौरभ सचदेवा, फैजल मलिक, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कई जाने-माने चेहरे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।













