ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार में यूपी का श्रद्धालु गंगा में बह गया।

Published On: August 26, 2026 12:53 PM
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

HIGHLIGHTS

  • देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ।
  • हरिद्वार के चित्रकूट घाट पर स्नान करते समय यूपी का श्रद्धालु बहा।
  • बागपत निवासी 52 वर्षीय श्याम की तलाश में जुटी जल पुलिस-एसडीआरएफ।
  • बीते 24 घंटों में चकराता में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश दर्ज।
  • संवेदनशील पर्वतीय रास्तों पर स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्कता की सलाह।

उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी देहरादून के साथ-साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट (Uttarakhand Weather Alert) जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : अग्निवीरों को नौकरी और उपनल कर्मियों को समान वेतन का तोहफा

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शासन ने संबंधित जिला प्रशासनों को 24 घंटे सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहा श्रद्धालु

उधर हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मंगलवार शाम भूपतवाला क्षेत्र स्थित चित्रकूट घाट पर स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश का एक श्रद्धालु उफनाई गंगा के तेज बहाव में बह गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (State Emergency Operations Center) से मिली जानकारी के मुताबिक, लापता व्यक्ति की पहचान यूपी के बागपत जिले के बड़ौत निवासी 52 वर्षीय श्याम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : रुड़की में भाई ने दोनों बहनों को उतारा मौत के घाट, जीजा घायल

वह घाट पर स्नान कर रहे थे कि अचानक तेज धारा की चपेट में आ गए। सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीमों ने तुरंत संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।

चकराता में सर्वाधिक 43 मिमी बारिश, गिरा तापमान

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, प्रदेशभर में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। भूस्खलन संभावित और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देहरादून के चकराता क्षेत्र में सर्वाधिक 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं धनोल्टी में 35 मिमी और रिखणीखाल में 33.5 मिमी वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें : बिना नक्शा पास कराए बन रहे थे प्लेटफार्म, एमडीडीए ने मौके पर जड़ा ताला

इसके अलावा ऋषिकेश (नीलकंठ), सहस्रधारा, लक्सर, बाजपुर, बनबसा और रुद्रपुर में बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है। दून का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में पारा अधिकतम 31.8 और मुक्तेश्वर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों और पर्यटकों को जलस्तर पर नजर रखने को कहा है।

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment