Sapna Choudhary Dance : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती हैं, फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई का है, जहां सपना ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। स्टेज पर उनकी एनर्जी देख वहां मौजूद हजारों की भीड़ भी साथ में झूमने पर मजबूर हो गई।
‘पानी छलके’ पर जोरदार ठुमके
वायरल वीडियो में सपना चौधरी मशहूर हरियाणवी गाने ‘पानी छलके’ पर डांस कर रही हैं। स्टेज पर वह पूरी एनर्जी के साथ कूद-कूदकर स्टेप्स कर रही हैं।
उनके सिग्नेचर देसी ठुमकों ने फैंस का दिल जीत लिया है। सपना ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान चेहरे पर प्यारी स्माइल और दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया।
गाने की बीट्स पर उनके बदन की लचक देख फैंस की धड़कनें तेज हो गईं।
ऑरेंज सूट और फैंस का क्रेज
इस इवेंट के लिए सपना चौधरी ने हल्के ऑरेंज और येलो रंग का फिटिंग सूट-सलवार पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हरदोई में हुए इस कार्यक्रम में सपना की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ऑडियंस का हर शख्स अपने मोबाइल फोन में सपना का डांस रिकॉर्ड कर रहा है।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई उनके डांस की तारीफ करता नजर आया। सोशल मीडिया पर अब फैंस इस वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट्स और हार्ट इमोजी बरसा रहे हैं।



















